DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई में कितना बढ़ेगा डीए? देखिए पूरी कैलकुलेशन

Newspoint
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच जुलाई से उनके डीए में बढ़ोतरी भी होनी है। केंद्र सरकार साल में दो बार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ाती है। जनवरी में इसमें 2 फीसदी बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद यह बेसिक सैलरी यानी मूल वेतन का 60% हो गया है। जुलाई में कितना बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का डीए?
Hero Image

लेबर ब्यूरो ने मई 2026 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (इंडस्ट्रियल वर्कर) (AICPI-IW) की मासिक रीडिंग 150.8 जारी की है जो पिछले 12 महीनों में सबसे अधिक है। यह डेटा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) की गणना करने का मुख्य आधार है। लेबर ब्यूरो जुलाई के अंत में जून महीने की AICPI रीडिंग जारी करेगा। तभी पता चल पाएगा कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।