Stock Market Holiday 2026: लगातार तीन दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, कल भी है NSE और BSE की छुट्टी, जानें क्यों नहीं होगा कारोबार

Newspoint
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए जरूरी खबर है। इस हफ्ते लगातार तीन दिन बाजार बंद रहेगा। कल यानी शुक्रवार 26 जून को भी घरेलू शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा। कल शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे।

चूंकि शुक्रवार को बाजार बंद है और उसके बाद शनिवार व रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। इसलिए इस बार शेयर मार्केट में लॉन्ग वीकेंड रहेगा। यानी बाजार लगातार तीन दिन बंद रहेगा। अब बाजार में नियमित ट्रेडिंग सोमवार 29 जून को दोबारा शुरू होगी। इससे पहले 28 मई को बकरीद के मौके पर बाजार बंद रहा था। यानी करीब एक महीने के भीतर यह बाजार की दूसरी छुट्टी है।
Hero Image