Bitcoin Price Jumps: 80000 डॉलर के पार हुआ बिटकॉइन, एक महीने में 20% का उछाल, जानें क्यों आ रही है क्रिप्टो में तेजी
नई दिल्ली: बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी में इस समय तेजी आई हुई है। यह 80,000 डॉलर के पार निकल गया है। करीब 3 महीने बाद बिटकॉइन इस आंकड़े पर आया है। बात अगर पिछले एक महीने की करें तो इसमें 20 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में यह करीब 0.50% बढ़कर 2.66 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।
मंगलवार सुबह 9 बजे बिटकॉइन करीब 80,882 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले 24 घंटे में इसमें 0.80% की तेजी आई है। अप्रैल महीने में बिटकॉइन में 12% की वृद्धि देखी गई, जो पिछले एक साल में इसकी सबसे मजबूत मासिक बढ़त है। वहीं मई में अभी तक इसमें 6% से ज्यादा की तेजी आई है।
एक महीने में जबरदस्त रिटर्नएक महीने में बिटकॉइन ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। एक महीने पहले इसकी कीमत 67.15 हजार डॉलर थी। अब यह 80.85 हजार डॉलर है। ऐसे में इसमें एक महीने में 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। यह काफी समय बाद है जब बिटकॉइन में एक महीने में इतनी तेजी आई है।
बड़ी गिरावट पर लगे ब्रेक
ग्लोबल इक्विटी बाजारों में तेजी वजीरएक्स मार्केट डेस्क के अनुसार क्रिप्टो बाजार इस समय नई तेजी और बढ़ती मैक्रो अनिश्चितताओं के बीच संतुलन बना रहा है। बिटकॉइन ने इस साल जनवरी के बाद पहली बार 80,000 डॉलर का स्तर पार किया है। बिटकॉइन को मजबूत ईटीएफ इनफ्लो, माइनर्स की बेहतर मुनाफाखोरी और ग्लोबल इक्विटी बाजारों में तेजी से मिले ‘रिस्क-ऑन’ माहौल का समर्थन मिला है।
बिटकॉइन में क्यों आ रहा उछाल?
डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसी में 24 घंटे कारोबार होता है। ऐसे में इनकी कीमत पल-पल बदलती रहती है। कुछ ही मिनटों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत काफी गिर जाती है और निवेशकों को बड़ा नुकसान हो जाता है। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।

- बिटकॉइन ने पिछले साल अक्टूबर में ऑल टाइम हाई का रेकॉर्ड बनाया था। उस समय एक बिटकॉइन की कीमत करीब 1.25 लाख डॉलर पर पहुंच गई थी।
- इसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। 2 फरवरी तक बिटकॉइन की करीब 62,000 डॉलर पर आ गया था।
- उतार-चढ़ाव के बाद 31 मार्च को एक बिटकॉइन करीब 66,670 तक ही पहुंच पाया, लेकिन इसके बाद इसमें बड़ी गिरावट पर ब्रेक लगे और तेजी आनी शुरू हुई।
ग्लोबल इक्विटी बाजारों में तेजी वजीरएक्स मार्केट डेस्क के अनुसार क्रिप्टो बाजार इस समय नई तेजी और बढ़ती मैक्रो अनिश्चितताओं के बीच संतुलन बना रहा है। बिटकॉइन ने इस साल जनवरी के बाद पहली बार 80,000 डॉलर का स्तर पार किया है। बिटकॉइन को मजबूत ईटीएफ इनफ्लो, माइनर्स की बेहतर मुनाफाखोरी और ग्लोबल इक्विटी बाजारों में तेजी से मिले ‘रिस्क-ऑन’ माहौल का समर्थन मिला है।
बिटकॉइन में क्यों आ रहा उछाल?
- शुक्रवार को बिटकॉइन ईटीएफ (ETF) में 630 मिलियन डॉलर का भारी निवेश हुआ। इससे खरीदारों का मनोबल बढ़ा है।
- एक्सपर्ट के मुताबिक बिटकॉइन में अप्रैल की रैली में स्पॉट डिमांड के मुकाबले लीवरेज्ड फ्यूचर्स की भूमिका अधिक रही है।

Next Story