Indian Economy: भारत की अर्थव्यवस्था गाड़ रही झंडे, फिर कई लोगों को बेहतरी महसूस क्यों नहीं हो रही? वजह समझिए
नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था ने कई पैमानों पर मजबूत ग्रोथ दिखाई है। मसलन, गाड़ियों की बिक्री से लेकर रिटेल पेमेंट और इंडस्ट्रियल एक्टिविटी तक उसका प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि, DSP म्यूचुअल फंड की एक नई रिपोर्ट बताती है कि इस रिकवरी का असर अभी तक परिवारों के खर्च (कंजम्पशन) में बड़े पैमाने पर नहीं दिखा है। असल मांग में अभी भी उतार-चढ़ाव जारी है।
DSP म्यूचुअल फंड की 'तथ्य' रिपोर्ट का जुलाई 2026 का एडिशन चेतावनी देता है कि साल-दर-साल ग्रोथ के कई शानदार आंकड़े पिछले साल के कम बेस की वजह से बढ़े हुए दिख रहे हैं। वैसे तो कुल मिलाकर खर्च में सुधार हुआ है। लेकिन, रिपोर्ट कहती है कि यह रिकवरी 'एक जैसी नहीं' है। इसे अभी लगातार चलने वाला ट्रेंड नहीं माना जा सकता।

Next Story