PM Modi Appeal on Gold: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर! इस फेस्टिव सीजन 12% तक गिर सकती है सोने की बिक्री

Newspoint
नई दिल्ली: अक्तूबर-नवंबर में देश में सोने की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। इस दौरान दिवाली और धनतेरस के साथ-साथ शादियों के लिए भी खरीदारी होती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद इस फेस्टिव सीजन में सोने की बिक्री 10-12% तक गिर सकती है। मोदी ने 1 सितंबर को लोगों से अपील की कि वे सोने की खरीदारी तभी करें जब बहुत जरूरी हो। जानकारों का कहना है कि ग्राहकों पर मोदी की अपील का असर पड़ सकता है।
Hero Image

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के माहौल में मोदी ने मई में भी ऐसी ही अपील की थी। उन्होंने देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने को कहा था। इसकी वजह यह है कि भारत दुनिया में चीन के बाद सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता है। इसके आयात से विदेशी मुद्रा का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है और चालू खाते का घाटा बढ़ता है। इससे रुपये पर भी दबाव बढ़ता है।

अपील का कितना असरइंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA
) के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने ईटी ऑनलाइन को बताया कि प्रधानमंत्री की हालिया अपील के बाद त्योहारों के मौसम में सोने की बिक्री 10-12% तक गिर सकती है। मेहता ने कहा कि एक बड़े इन्फ्लुएंसर के तौर पर प्रधानमंत्री की अपील का ग्राहकों की सोच पर असर पड़ना तय है। अगर घरेलू मांग इतनी कम होती है, तो भारत के सोने के आयात में भी 10% से 12% की गिरावट आने की संभावना है।

सोने की कीमत ों में पिछले साल के मुकाबले लगभग 39% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल सितंबर में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹11,100 प्रति ग्राम थी, जो आज ₹15,500 के आसपास है। जानकारों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में बाजार का मूड अस्थिर रह सकता है। ब्याज दरों पर यूएस फेडरल रिजर्व का फैसला, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और भू-राजनीतिक तनाव से कीमतें प्रभावित हो सकती हैं।

कितनी गिर सकती है बिक्री?क्रिसिल रेटिंग्स के डायरेक्टर हिमांक शर्मा ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस त्योहारों के मौसम में सोने के गहनों की मांग मात्रा के हिसाब से कम रहने की उम्मीद है। बढ़ती कीमतें और ज्यादा कस्टम ड्यूटी ग्राहकों के बजट पर दबाव डाल रही हैं। इससे ऑर्गनाइज्ड गोल्ड रिटेलर्स की बिक्री FY27 में 13% से 15% तक गिर सकती है।