Infosys Share Price: इन्फोसिस टॉप 10 से बाहर, टीसीएस छठे नंबर पर खिसकी, कौन निकल गया है आगे?
नई दिल्ली: आईटी शेयरों में हाल में काफी गिरावट आई है। इससे देश की टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कभी निवेशकों का चहेती रही आईटी कंपनी इन्फोसिस टॉप 10 से बाहर हो चुकी है जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अब टॉप 5 में नहीं रह गई है। इन्फोसिस के मार्केट कैप में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई है। वहीं देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयरों में भी इस साल काफी गिरावट आई है। टाटा ग्रुप की यह कंपनी कुछ महीने पहले तक देश की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी थी।

इन्फोसिस के शेयरों में पिछले सत्र में 7 फीसदी गिरावट आई थी और इस साल यह गिरावट 30 फीसदी पहुंच चुकी है। इसके साथ ही इन्फोसिस का मार्केट कैप 4.76 लाख करोड़ रुपये रह गया है। दूसरी ओर टीसीएस भी छठे नंबर पर खिसक गई है। इसका मार्केट कैप 8.82 लाख करोड़ रुपये रह गया है। पिछले हफ्ते शेयर मार्केट में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स में पिछले तीन सत्र में 2,600 अंक गिरावट रही। पूरे हफ्ते का हिसाब देखें तो सेंसेक्स में 1,829.33 अंक यानी 2.33 प्रतिशत की गिरावट रही।
रिलायंस मार्केट कैप
पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से सात कंपनियों का मार्केट कैप दो लाख करोड़ रुपये से अधिक कम हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। साथ ही एचडीएफसी बैंक, एलआईसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी को भी घाटा हुआ। दूसरी ओर एचयूएल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है। टीसीएस के शेयरों में सबसे तेज गिरावट आई और उसकी मार्केट वैल्यू 66,699.44 करोड़ रुपये कम होकर 8,67,364.12 करोड़ रुपये रह गई।
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी पिछले हफ्ते भारी गिरावट रही और कंपनी का मार्केट कैप 50,670.34 करोड़ रुपये घटकर 17,96,647.50 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 23,090.05 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 12,08,225.48 करोड़ रुपये रह गया। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस पहले और एचडीएफसी बैंक दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में अगले नंबर पर भारतीय एयरटेल है।
देश की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियां
भारती एयरटेल वर्सेज एसबीआई
भारती एयरटेल के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते 19,406.59 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 11,05,718.62 करोड़ रुपये रह गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 19,522.76 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया। बैंक का मार्केट कैप 10,16,752.53 करोड़ रुपये पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक 9,50,345.40 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। पिछले हफ्ते बैंक का मार्केट कैप 14,663.27 करोड़ रुपये गिरा।
इस लिस्ट में टीसीएस के बाद बजाज फाइनेंस का नंबर है। कंपनी का मार्केट कैप पिछले हफ्ते 8,253.64 करोड़ रुपये बढ़कर 5,73,690.81 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी तरह इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 11,142.62 करोड़ रुपये घटकर 5,52,171.88 करोड़ रुपये रह गया।
एलआईसी का मार्केट कैपइस लिस्ट में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के मार्केट कैप में 20,652.91 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5,47,219.80 करोड़ रुपये पहुंच गया। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते 19,670.75 करोड़ रुपये की गिरावट आई। यह 5,13,020.56 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ देश की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल है।
इन्फोसिस के शेयरों में पिछले सत्र में 7 फीसदी गिरावट आई थी और इस साल यह गिरावट 30 फीसदी पहुंच चुकी है। इसके साथ ही इन्फोसिस का मार्केट कैप 4.76 लाख करोड़ रुपये रह गया है। दूसरी ओर टीसीएस भी छठे नंबर पर खिसक गई है। इसका मार्केट कैप 8.82 लाख करोड़ रुपये रह गया है। पिछले हफ्ते शेयर मार्केट में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स में पिछले तीन सत्र में 2,600 अंक गिरावट रही। पूरे हफ्ते का हिसाब देखें तो सेंसेक्स में 1,829.33 अंक यानी 2.33 प्रतिशत की गिरावट रही।
रिलायंस मार्केट कैप
पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से सात कंपनियों का मार्केट कैप दो लाख करोड़ रुपये से अधिक कम हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। साथ ही एचडीएफसी बैंक, एलआईसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी को भी घाटा हुआ। दूसरी ओर एचयूएल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है। टीसीएस के शेयरों में सबसे तेज गिरावट आई और उसकी मार्केट वैल्यू 66,699.44 करोड़ रुपये कम होकर 8,67,364.12 करोड़ रुपये रह गई।
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी पिछले हफ्ते भारी गिरावट रही और कंपनी का मार्केट कैप 50,670.34 करोड़ रुपये घटकर 17,96,647.50 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 23,090.05 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 12,08,225.48 करोड़ रुपये रह गया। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस पहले और एचडीएफसी बैंक दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में अगले नंबर पर भारतीय एयरटेल है।
देश की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियां
भारती एयरटेल वर्सेज एसबीआई
भारती एयरटेल के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते 19,406.59 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 11,05,718.62 करोड़ रुपये रह गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 19,522.76 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया। बैंक का मार्केट कैप 10,16,752.53 करोड़ रुपये पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक 9,50,345.40 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। पिछले हफ्ते बैंक का मार्केट कैप 14,663.27 करोड़ रुपये गिरा।
इस लिस्ट में टीसीएस के बाद बजाज फाइनेंस का नंबर है। कंपनी का मार्केट कैप पिछले हफ्ते 8,253.64 करोड़ रुपये बढ़कर 5,73,690.81 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी तरह इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 11,142.62 करोड़ रुपये घटकर 5,52,171.88 करोड़ रुपये रह गया।
एलआईसी का मार्केट कैपइस लिस्ट में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के मार्केट कैप में 20,652.91 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5,47,219.80 करोड़ रुपये पहुंच गया। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी
Next Story