SBI फंड्स के IPO से 13 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति, किसके पास हैं ₹121 करोड़ के शेयर?
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े फंड मैनेजर एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज लिस्टिंग हो गई। कंपनी का शेयर करीब 7% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल था। इसका मतलब है कि कंपनी को इस इश्यू से कोई पैसा नहीं मिलेगा लेकिन इस साल के सबसे बड़े आईपीओ ने कंपनी के कम से कम 13 कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया। इन कर्मचारियों को सालों पहले ईसॉप्स के रूप में शेयर मिले थे। इसका इश्यू प्राइस 574 रुपये था और यह बीएसई पर ₹610 पर लिस्ट हुआ जबकि एनएसई पर इसकी लिस्टिंग ₹613.30 पर हुई। कंपनी के 9,795.31 करोड़ रुपये के आईपीओ को करीब 42 गुना बोलियां मिली थीं।

कंपनी के प्रॉस्पेक्टस के अनुसार ₹574 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 13 कर्मचारियों के पास ₹1 करोड़ से ज्यादा की इक्विटी हिस्सेदारी थी। इनमें डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर देविंदर पाल सिंह को सबसे ज्यादा फायदा मिला है। उनके पास मौजूत कंपनी के शेयरों की वैल्यू लगभग ₹121 करोड़ है। इसके बाद फंड हाउस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर श्रीनिवासन रामा अय्यर का नंबर है जिनके पास लगभग ₹105 करोड़ की हिस्सेदारी है।
SBI फंड्स के आईपीओ से किसे हुआ फायदा?
सिंह के 21.14 लाख वेस्टेड शेयरों की वैल्यू आईपीओ प्राइस पर लगभग ₹121 करोड़ है। उनके पास अनवेस्टेड ऑप्शन भी हैं, जिनकी वैल्यू भविष्य में इस्तेमाल किए जाने पर लगभग ₹30 करोड़ हो सकती है। अय्यर के 18.25 लाख वेस्टेड शेयरों की वैल्यू लगभग ₹105 करोड़ है, जबकि उनके बाकी अनवेस्टेड ऑप्शन की अनुमानित वैल्यू आईपीओ प्राइस पर लगभग ₹51 करोड़ है।
कंपनी के स्ट्रैटेजी, डिजिटल और टेक्नोलॉजी चीफ और इन्वेस्टर रिलेशंस के हेड श्रीनिवास जैन के वेस्टेड शेयरों की वैल्यू लगभग ₹59 करोड़ है। इसी तरह फिक्स्ड इनकम के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर राजीव राधाकृष्णन के शेयरों की वैल्यू लगभग ₹36 करोड़, चीफ रिस्क ऑफिसर अपर्णा निर्गुडे के शेयरों की वैल्यू ₹31 करोड़ और चीफ कंप्लायंस ऑफिसर, कंपनी सेक्रेटरी और लीगल हेड विनया दाता के वेस्टेड शेयरों की वैल्यू लगभग ₹21 करोड़ है।

Next Story