कंटेनर में भरा था 'पाकिस्तानी माल' कागज में दिखाया जा रहा था UAE से आया है, फिर क्या हुआ

Newspoint
नई दिल्ली: पाकिस्तान की चाल फिर पकड़ी गई। संयुक्त अरब अमीरात या UAE के रास्ते भारतीय बाजार में माल खपाने की पाकिस्तानी रणनीति को डीआरआई ने नाकाम कर दिया। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने नासिक में 362 टन से भी ज्यादा पाकिस्तानी खजूर की खेप पकड़ी गई है। इसे यूएई से मंगाया गया था।


13 कंटेनर खजूर पकड़े गए
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले संगठन Directorate of Revenue Intelligence (DRI) को खुफिया जानकारी मिली थी कि नासिक में कई कंटेनर पाकिस्तानी खजूर पहुंच चुके हैं। इसके बाद डीआरआई के अधिकारियों ने जाल बिछाया। पता चला कि नासिक में अम्बड स्थित कंटेनर फ्रेट स्टेशन में मुंबई की एक कंपनी ने 13 कंटेनर खजूर मंगाया है। ये कंटेनर यूएई के Jebel Ali से आए थे। कागजों में इन खजूरों का मूल देश यूएई ही दर्ज था।
Hero Image


पता चला मूल देश
वित्त मंत्रालय की तरफ से यहां सोमवार की दी गई जानकारी के अनुसार डीआरआई के अधिकारियों ने इस कंशाइनमेंट की खोजबीन की। तो पता चला कि इन कंटेनरों में भरा माल तो पाकिस्तान से आया है। दरअसल, यह खजूर पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से पहले जेबल अली बंदरगाह पहुंचा। वहां से यह भारत के लिए रवाना कर दिया गया। ये कंटेनर कस्टम क्लियरेंस के लिए नासिक के कंटेनर फ्रेट स्टेशन पहुंचे जहां डीआरआई अधिकारियों के हत्थे चढ़ गए।


पाकिस्तान से आयात बंद है
पहलगाम आतंकी हमला तो आपको याद ही होगा। इसी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से होने वाले सभी सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश दो मई 2025 से प्रभावी है।