Japan Export News: आपदा में अवसर! येन की ऐतिहासिक गिरावट के बीच उछला जापान का एक्सपोर्ट, चार साल में सबसे लंबी छलांग

Newspoint
नई दिल्ली: एआई के बढ़ते चलन ने ग्लोबल इकॉनमी की तस्वीर पूरी तरह बदलकर रख दी है। ताइवान और साउथ कोरिया जैसे देश इसके दम पर काफी आगे निकल चुके हैं। अब यह जापान की अर्थव्यवस्था को भी बदल रहा है। जुलाई में जापान का एक्सपोर्ट पिछले साल के मुकाबले 23% बढ़ गया। यह अक्टूबर 2022 के बाद से सबसे बड़ी सालाना बढ़त है।

जून में देश का एक्सपोर्ट 19% बढ़ा था। फरवरी से लगातार जापान के एक्सपोर्ट बढ़ा है। इस उछाल की वजह इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट और सेमीकंडक्टर के एक्सपोर्ट में आई तेजी है। AI और डेटा सेंटर में निवेश की मांग के कारण जापान से इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट और सेमीकंडक्टर का एक्सपोर्ट जुलाई में पिछले साल के मुकाबले 49% बढ़ा है।
Hero Image

येन में गिरावट का फायदाइस दौरान पैसेंजर कारों के एक्सपोर्ट में भी पिछले साल के मुकाबले 21% की बढ़ोतरी हुई। जुलाई में जापान से अमेरिका को होने वाले शिपमेंट में सालाना आधार पर 22% की बढ़ोतरी हुई जबकि चीन और यूरोप को होने वाले एक्सपोर्ट में क्रमशः 26% और 19% का उछाल आया।

जापान के येन में गिरावट का भी फायदा मिला। पिछले महीने जापानी मुद्रा येन में पिछले साल के मुकाबले 11% की गिरावट आई और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। इससे जापानी एक्सपोर्ट ग्लोबल लेवल पर ज्यादा कॉम्पिटिटिव हो गया। AI में ग्लोबल निवेश की लहर से जापानी एक्सपोर्ट में तेजी आ रही है।