Tether Crypto: एक साल में निल बटे सन्नाटा, टेथर क्रिप्टो ने किया निराश, ईरान को क्यों पसंद आई यह करेंसी?
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी में पिछले काफी समय में बड़ा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को भी इसमें गिरावट आई। दोपहर करीब 1 बजे ग्लोबल मार्केट कैप 2.59 ट्रिलियन डॉलर था। पिछले 24 घंटे में यह 0.50% फीसदी से ज्यादा गिर गया है। पिछले एक साल में कई क्रिप्टो में जहां तेजी आई तो वहीं कई में गिरावट भी देखी गई। वहीं एक क्रिप्टोकरेंसी ऐसी है जिसका रिटर्न करीब शून्य रहा है। यानी एक साल पहले इसकी कीमत जितनी थी, उतनी ही अभी भी है। इसका नाम टेथर (Tether) है। अभी इसकी कीमत एक डॉलर है।
एक साल में प्रमुख क्रिप्टो का प्रदर्शन
टेथर का कितना रिटर्न?टेथर का पिछले 24 घंटे में जीरो फीसदी रिटर्न रहा है। यानी इसमें न तो तेजी आई और न ही गिरावट। हालांकि एक महीने में इसमें बेहद मामूली वृद्धि हुई। वहीं एक साल में इसका रिटर्न लगभग जीरो फीसदी रहा है। यानी इसमें जिसने निवेश किया है, उन्हें काफी निराशा मिल रही है।
ईरान ने दिखाई दिलचस्पीटेथर क्रिप्टो में ईरान ने भी दिलचस्पी दिखाई है। पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान ईरान ने हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकाबंदी कर दी थी। साथ ही कहा था कि वहां से सिर्फ उन्हीं जहाजों को गुजरने दिया जाएगा जो चीनी मुद्रा युआन या बिटकॉइन या टेथर क्रिप्टोकरेंसी में टोल देंगे। ईरान इससे अपना क्रिप्टो भंडार बढ़ाना चाहता है। बिटकॉइन और टेथर को इसलिए चुना क्योंकि ये क्रिप्टोकरेंसी डॉलर में फंड ट्रांसफर करने का एक तेज और अनाम तरीका हैं।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसी में 24 घंटे कारोबार होता है। ऐसे में इनकी कीमत पल-पल बदलती रहती है। कुछ ही मिनटों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत काफी गिर जाती है और निवेशकों को बड़ा नुकसान हो जाता है। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।
एक साल में प्रमुख क्रिप्टो का प्रदर्शन
- बिटकॉइन में 17% से ज्यादा गिरावट आई।
- इथेरियम में करीब 29% की तेजी आई है।
- रिपल करीब 35% फिसल गई है।
- बाइनेंस में 4.50% की बढ़त बनाई है।
- डॉजकॉइन करीब 45% लुढ़क गई है।

Next Story