Tata Group News: टाटा ग्रुप में एन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की खोज की प्रक्रिया रुकी, जान लीजिए वजह
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में एन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी का खोज का काम रुका हुआ है। इसकी वजह एक रेगुलेटरी अड़चन है। चंद्रशेखरन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं करेंगे। उनका कार्यकाल फरवरी तक है। लेकिन ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रशेखरन की घोषणा के करीब तीन हफ्ते बाद भी टाटा ग्रुप उनके उत्तराधिकारी की खोज की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाया है।

Next Story