E20 Janta Party Demands: कॉकरोच वाले स्‍टाइल में सामने आई E20 जनता पार्टी, 100% पेट्रोल चुनने का ऑप्‍शन देने की डिमांड

Newspoint
नई दिल्‍ली: पहले नौकरी और परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा था। अब मामला आपके फ्यूल टैंक का है। ' कॉकरोच जनता पार्टी ' (CJP) से प्रेरित होकर 'E20 जनता पार्टी' नाम का एक नया ग्रुप सामने आया है। इसकी एक ही सीधी-सी मांग है- लोगों को सरकार के अनिवार्य E20 इथेनॉल ब्लेंड के बजाय 100% पेट्रोल चुनने का विकल्प दिया जाए। इस मजाक के पीछे असली गुस्सा छिपा है।

चूंकि फ्यूल स्टेशन अब सिर्फ E20 पेट्रोल बेच रहे हैं। लिहाजा, यूजर्स का कहना है कि उनसे चुनने का विकल्प छीन लिया गया है। यही वह चीज है जिसे यह नई 'जनता पार्टी' वापस लाना चाहती है।
Hero Image