LPG Tanker to India: होर्मुज में 4 महीने से फंसे थे LPG से लदे 2 टैंकर, मौका मिलते ही भारत की ओर हुए रवाना
नई दिल्ली: होर्मुज में तनाव कम होने से भारत को राहत की सांस मिलने लगी है। खाड़ी देशों से कच्चे तेल और एलपीजी के टैंकरों ने अब न केवल भारत बल्कि दूसरे देशों के लिए भी राह पकड़ ली है। ऐसे ही दो जहाज भारत के लिए रवाना हो गए हैं। ईरान संकट के कारण ये दोनों जहाज चार महीने से होर्मुज में फंसे हुए थे।
नागपुर की प्रमुख निजी कंपनी कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम ( Confidence Petroleum ) की ओर से चार्टर किए गए इन जहाजों में 22,000 मीट्रिक टन (MT) रसोई गैस लोड है। ये दोनों जहाज रविवार सुबह होर्मुज के दोबारा बंद होने से ठीक पहले वहां से बाहर निकलने में कामयाब रहे।
भारत को मिलेगी बड़ी राहतकॉन्फिडेंस पेट्रोलियम के सूत्रों के अनुसार, ये दोनों जहाज एक सप्ताह के भीतर भारत के बंदरगाह पर पहुंच जाएंगे। इसके अलावा, एक और बड़ी राहत यह है कि अल्जीरिया से 22,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहा एक अन्य जहाज भी भारतीय समुद्री सीमा में प्रवेश कर चुका है और जल्द ही बंदरगाह पर लंगर डालेगा। इन जहाजों के भारत आने से देश की रसोई गैस सप्लाई को बड़ी राहत मिलेगी।

Next Story