खुदरा के बाद थोक महंगाई का झटका, सितंबर में पहुंची 11.39%, खाने-पीने की चीजों और फ्यूल ने बिगाड़ा बजट
नई दिल्ली: खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई के भी आंकड़े आ गए हैं। खाद्य पदार्थों, विनिर्मित वस्तुओं और ईंधन एवं बिजली की कीमतें बढ़ने से सितंबर में थोक महंगाई बढ़कर 11.39 प्रतिशत हो गई, जो अगस्त में 9.92 प्रतिशत थी। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने खाद्य पदार्थों की महंगाई दर अगस्त के 7.05 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 8.66 प्रतिशत हो गई।
विनिर्मित वस्तुओं में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई बढ़कर 9.76 प्रतिशत के श्रृंखला के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। अगस्त में यह 8.37 प्रतिशत थी। ईंधन एवं बिजली की महंगाई दर सितंबर में 25.85 प्रतिशत रही, जबकि पिछले महीने यह 22.93 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत से ही थोक महंगाई में बढ़ोतरी हो रही है।

क्यों बढ़ी महंगाई?वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को डब्ल्यूपीआई के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि खनिज तेल, खाद्य पदार्थों, कच्चे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, कोयले एवं लिग्नाइट, बुनियादी धातुओं, रसायनों एवं रासायनिक उत्पादों, वस्त्रों, रबर एवं प्लास्टिक उत्पादों तथा बिजली के उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी से सितंबर 2026 में थोक महंगाई में वृद्धि दर्ज की गई।
पश्चिम एशिया में युद्ध और इसके कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में अवरोध से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल एवं उर्वरकों की लागत बढ़ गई। भारत अपने कच्चे तेल का अधिकतर हिस्सा इसी जलडमरूमध्य के रास्ते आयात करता है। इन बढ़ी हुई लागतों का असर खाद्य पदार्थों और अन्य जिंसों की कीमतों पर भी पड़ा है।
रेपो रेट में बढ़ोतरीआरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने पिछले सप्ताह नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 प्रतिशत कर दिया था। इस सप्ताह की शुरुआत में जारी खुदरा महंगाई के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण सितंबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 23 महीने के उच्च स्तर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई। अगस्त में यह 4.83 प्रतिशत थी।

Next Story