Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक में बड़ा उलटफेर, MD और CEO अशोक वासवानी छोड़ेंगे पद, नए उत्तराधिकारी की तलाश शुरू

Newspoint
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज ऋणदाता कोटक महिंद्रा बैंक ( Kotak Mahindra Bank ) से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आई। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अशोक वासवानी ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। बैंक में उनका कार्यकाल 3 साल का रहेगा।

बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वासवानी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए 31 दिसंबर 2026 को अपना पहला कार्यकाल समाप्त होने के बाद दोबारा इस पद पर न रहने की इच्छा जताई है। बैंक के निदेशक मंडल ने उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे निर्धारित नियामक समय-सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
Hero Image