IRCTC News: ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलेगा! रेल मंत्री की नई घोषणा जान लीजिए

Newspoint
नई दिल्ली: रेल मंत्री (Minister of Railways) अश्विनी वैष्णव ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) की नई और पहले से बेहतर वेबसाइट अगले महीने शुरू हो जाएगी। आम जनता इसका लाभी 15 जुलाई तक ले सकेंगे। फिलहाल इसकी वेबसाइट चल तो रही है लेकिन जब लोगों की ज्यादा डिमांड होती है तो यह काम करना बंद कर देती है।

बातचीत में किया खुलासारेल मंत्री कल जयपुर में थे। वहां मालवीय नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) के विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। इस बारे में रेलवे के अधिकारियों ने एक वीडियो शेयर किया है। इसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है।
Hero Image

प्रॉब्लम सॉल्व कीजिएएमएनआईटी के विद्यार्थियों से बातचीत के क्रम में एक छात्रा ने आईआरसीटीसी (Indian Railways Catering and Tourism Corporation) के कैपचा की दिक्कत दूर करने की मांग की। उसके बाद वह किसी वरिष्ठ अधिकारी को फोन करते दिखते हैं। वह कहते हैं कि विद्यार्थियों की डिमांड है कि आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट बने। क्या इसे एक महीने में लॉन्च कर देंगे? फिर वह उस छात्रा से कहते हैं कि 15 जुलाई तक नई वेबसाइट की लॉन्चिंग हो जाएगी।



आईआरसीटीसी की वेबसाइट में दिक्कत ही दिक्कतइस समय आईआरसीटीसी की टिकटिंग वेबसाइट https://www.irctc.co.in/ में ढेरों दिक्कतें झेलनी पड़ती है। यह दिक्कत तब होती है जबकि सुबह आठ बजे दो महीने बाद की बुकिंग खुलती है। साथ ही सुबह 10 बजे और 11 बजे, जबकि तत्काल टिकटों की बुकिंग खुलती है।


कैपचा और ओटीपी से भी दिक्कतजब पीक ऑवर्स होते हैं तो साइट क्रैश होना आम है ही। ऐसे पीक समय में जब कैपचा और ओटीपी के लिए ग्राहकों को परेशान किया जाता है तो ज्यादा दिक्कत होती है। जब तक आम व्यक्ति इन औपचारिकताओं को पूरी करता है, तब तक कंफर्म टिकट खत्म हो जाता है।

अधिकतर टिकट यहीं बिकते हैंसाल 2002 में जब ट्रेन के टिकटों की इंटरनेट से बुकिंग की सेवा शुरू की गई थी तो एक दिन में महज कुछ सौ टिकटें इस पर बिकती थीं। लेकिन अब यही रेलवे की टिकट बेचने का प्रमुख जरिया है। इस समय आईआरसीटीसी के जरिये करीब 88 फीसदी टिकटें बुक की जा रही हैं। इसलिए रेलवे ने रिजर्वेशन काउंटरों की संख्या लगातार कम करना शुरू किया है।