मेक्सिको, वियतनाम, कनाडा... अमेरिका के भरोसे चल रही है दुनिया में कई देशों की दुकान, देख लीजिए आंकड़े
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। दुनिया का हर देश अमेरिका के साथ ट्रेड करना चाहता है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका का बाजार बहुत बड़ा है। दुनिया के कई देशों की इकॉनमी अमेरिका के सहारे चल रही है। इन देशों की जीडीपी में अमेरिका के साथ होने वाले ट्रेड की अहम भूमिका है। मसलन मेक्सिको की जीडीपी में यूएस के साथ ट्रेड की हिस्सेदारी 48% है। इसी तरह वियतनाम के मामले में यह 44% और कनाडा में 31% है। भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर चीन है लेकिन सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट अमेरिका है।

ताइवान की जीडीपी में भी अमेरिका के साथ होने वाले ट्रेड का शेयर 28 फीसदी है। कोस्टारिका के मामले में यह 24 फीसदी, आयरलैंड में 21 फीसदी, थाईलैंड में 20 फीसदी, मलेशिया में 19 फीसदी, स्विट्जरलैंड में 17 फीसदी, डोमिनिकन रिपब्लिक में 16 फीसदी, सिंगापुर में 13 फीसदी और साउथ कोरिया और चिली में 11 फीसदी है। नीदरलैंड्स की जीडीपी में अमेरिका के साथ होने वाले ट्रेड की हिस्सेदारी 10 फीसदी है।
भारत के साथ व्यापारयूरोपीय देश बेल्जियम की जीडीपी में अमेरिका के साथ होने वाले ट्रेड की हिस्सेदारी 9 फीसदी है। पेरू के मामले में यह 7 फीसदी, फिलीपींस में 6 फीसदी, जापान, जर्मनी, इटली और साउथ अफ्रीका में यह 5 फीसदी, यूके, फ्रांस, भारत और ब्राजील के मामले में यह 4 फीसदी है। स्पेन, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना के मामले में यह 3 फीसदी, चीन और तुर्की के मामले में दो फीसदी है। रूस के मामले में यह 0.2 फीसदी है।
2025 में अमेरिका और भारत के बीच कुल ट्रेड करीब 239.6 अरब डॉलर रहा, जो 2024 की तुलना में 12.1% अधिक है। इसमें गुड्स और सर्विसेज दोनों शामिल है। इस दौरान भारत ने अमेरिका से $45.4 बिलियन का सामान आयात किया जबकि $103.8 बिलियन का सामान एक्सपोर्ट किया। इस दौरान सामान के व्यापार में अमेरिका का ट्रेड घाटा $58.4 बिलियन रहा।

Next Story