अमेरिका में 44 साल के लो पर पहुंचा पेट्रोलियम रिजर्व, लगातार 26वें हफ्ते आई गिरावट, डीजल ऑल-टाइम हाई पर

Newspoint
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण दुनिया में तेल की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। हाल में रूसी ठिकानों पर यूक्रेन के हमलों में स्थिति बद से बदतर कर दी है। कच्चा तेल अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। इससे अमेरिका में डीजल की कीमत रोज-रोज नए रेकॉर्ड बना रही है। अमेरिका में स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व में पिछले हफ्ते 4 लाख बैरल की गिरावट आई और यह 284.6 मिलियन बैरल रह गया है। यह 1982 के बाद इसका सबसे लो लेवल है।
Hero Image

अमेरिका दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादन होने के साथ-साथ सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। देश के स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व में लगातार 26वें हफ्ते गिरावट आई है। इससे देश का स्टॉक अपने उच्चतम स्तर से 131 मिलियन बैरल से ज्यादा कम हो गया है। सऊदी अरब से सप्लाई कम होने के कारण अमेरिका ने वेनेजुएला से सप्लाई बढ़ाई है लेकिन इसके बावजूद उसे अपने रिजर्व से तेल जारी करना पड़ रहा है।

डीजल की कीमत ऑल टाइम हाई परइस बीच देश में डीजल की कीमतें इतिहास में पहली बार $6.50 प्रति गैलन से ऊपर चली गई हैं। सोमवार को अमेरिका में डीजल की औसत कीमत $6.51 प्रति गैलन तक पहुच गई। जनवरी के लो लेवल से इसमें 101% से ज्यादा तेजी आ चुकी है। कैलिफोर्निया में डीजल की औसत कीमत $8.42 प्रति गैलन हो गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है। पेट्रोल की औसत कीमत भी $4.48 प्रति गैलन हो गई है, जो जनवरी में लो लेवल के मुकाबले 80% ज्यादा है।

कैसे भरेगा रिजर्व?इस बीच अमेरिका वेनेजुएला से तेल का आयात बढ़ा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले कहा था कि वे देश के रिजर्व को फिर से भरने के लिए वेनेज़ुएला के तेल का इस्तेमाल करेंगे। पिछले हफ्ते वेनेज़ुएला से अमेरिका का कच्चा तेल आयात 1,83,000 बैरल प्रति दिन बढ़कर 7,82,000 बैरल प्रति दिन हो गया। यह अगस्त 2017 के बाद से सबसे बड़ा साप्ताहिक आंकड़ा है। पिछले 6 महीनों में वेनेज़ुएला से आयात में 5,50,000 बैरल प्रति दिन यानी 237% की बढ़ोतरी हुई है।