हर साल 'फ्री हॉलिडे' के नाम पर कपल से हुई ठगी, कोर्ट ने ऐसे वापस दिलाया पैसा
नई दिल्ली: आप यदि महानगर या बड़े शहर में रहते हैं तो इस तरह का कॉल आपको भी आया होगा। कोई व्यक्ति आपको फोन कर कहता होगा कि आपका नाम एक लक्की ड्रॉ में निकला है। आपको कुछ दिनों का फ्री हॉलिडे पैकेज दिया जा रहा है। साथ ही कुछ अन्य लाभ भी। आप फलाने दिन इस होटल में सुबह 10 बजे आ जाइए। आपको पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही फ्री लंच भी। दिल्ली के एक कपल को भी ऐसा ही कॉल आया था, लेकिन उन्हें धोखा मिला। जानते हैं उनकी कहानी।

बड़े होटल में मीटिंग
हमारे सहयोगी TOI में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक जून 2025 की यह घटना है। उस कपल को दिल्ली के जनकपुरी स्थित हयात सेंट्रिक होटल में एक प्रोमोशनल इवेंट में बुलाया गया। बताया गया कि उन्हें तीन रात-चार दिन का कंप्लीमेंट्री हॉलिडे स्टे के लिए चुना गया है। साथ ही उन्हें पीवीआर में मूवी देखने का दो टिकट और सैलून का एक वॉउचर भी मिलेगा। इवेंट में बताया गया कि उन्हें होलीडे मेम्बरशिप खरीदना होगा।
पैकेज खरीदा ईएमआई पर
रिपोर्ट के अनुसार इसकी ओरिजिनल मेम्बरशिप की कीमत 92 हजार रुपये थी। उसमें पांच साल की अवधि तक छह रात-सात दिन का होटल स्टे का वादा था। कपल ने इसे खरीदने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें 72 हजार रुपये में रिवाज्ड पैकेज के लिए मनाया गया। इसके लिए उन्होंने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर दो साल के ईएमआई स्कीम के तहत पेमेंट कर दिया। उन्हें बताया गया कि पैकेज के तहत उन्हें लग्जरी होटल और रिसोर्ट में रहने की सुविधा मिलेगी।
नहीं मिला वॉउचर
कपल का आरोप है कि उन्हें वादा किया गया वॉउचर नहीं दिया गया। साथ ही उन्हें जो मेम्बरशिप डॉक्यूमेंट मिले, उसकी नियम-शर्ते कुछ अलग ही थी। उसमें लिखा था कि कपल को हर साल मेंटनेंस चार्ज चुकाना होगा और उसमें हर साल रिविजन होगा। उन्हें यह भी लगा था कि पैकेज खरीदने के बाद देश के किसी भी फोर स्टार या फाइव स्टार होटल में रहने की सुविधा मिलेगी। लेकिन डॉक्यूमेंट पढ़ने पर पता चला कि कुछ ही शहरों के कुछ ही प्रॉपर्टी में वह रह सकते थे।
मेम्बरशिप कैंसिल करवाने का दिया रिक्वेस्ट
कपल ने डॉक्यूमेंट का अध्ययन करने के बाद 19 जून 2025 को मेम्बरशिप कैंसिल करने और रिफंड का मेल भेजा। अगले दिन Royalty Holidays International के ऑफिस जा कर इस बारे में पत्र भी सौंपा। लेकिन उनकी सुनवायी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने The District Consumer Disputes Redressal Commission-I, North District, Delhi का दरवाजा खटखटाया।
यह आया फैसला
उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष Divya Jyoti Jaipuriar और सदस्य Harpreet Kaur Charya ने रॉयल्टी होलीडेज इंटरनेशनल को आदेश दिया कि वह कपल को 65 हजार रुपये लौटाए। दरअसल फोरम को 65 हजार रुपये के पेमेंट का ही सबूत मिला था। साथ ही मानसिक पीड़ा के लिए 30 हजार रुपये और मुकदमा का खर्च के लिए 11 हजार रुपये देने को कहा। साथ ही 65 हजार रुपय की राशि पर नौ फीसदी का वार्षिक ब्याज भी देय होगा।

Next Story