Mobikwik NBFC licence: मोबिक्विक को मिला एनबीएफसी का लाइसेंस, 16% उछला शेयर, जानिए क्या होगा फायदा?
नई दिल्ली: फिनटेक कंपनी मोबिक्विक को एनबीएफसी लाइसेंस मिल गया है। वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने एक बयान में कहा कि आरबीआई ने उसके ग्रुप को नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी का लाइसेंस दे दिया है। इससे कंपनी को मोबिक्विक फाइनेंशियल सर्विसेज लॉन्च कर सकती है। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में 16 फीसदी उछाल आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 243 रुपये तक उछला।
वन मोबिक्विक सिस्टम्स डिजिटल वॉलेट ऑपरेट करती है और उसने फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स में भी अपना बिजनेस फैलाया है। इनमें क्रेडिट और इनवेस्टमेंट्स भी शामिल हैं। एनबीएफसी लाइसेंस मिलने से मोबिक्विक तेजी से लेंडिंग प्रोडक्ट्स रोल आउट कर पाएगी और क्रेडिट ऑपरेशंस को इन-हाउस लाकर अपना मार्जिन इम्प्रूव कर पाएगी। यह यूनिट ग्राहकों और छोटे कारोबारियों को सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन दे पाएगी।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा कि कुछ शर्तें पूरी करने के बाद उसे केंद्रीय बैंक की तरफ से सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन मिलेगा। उसके बाद ही कंपनी नॉन-बैंक लेंडिंग ऑपरेशंस शुरू करेगी। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में काफी तेजी आई। पिछले सत्र में यह 202.55 रुपये पर बंद हुआ था और आज 203.15 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 243 रुपये तक उछला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 333.95 रुपये और न्यूनतम स्तर 151.95 रुपये है।

Next Story