Rights Issue News: एक महीने में पैसा डबल करने वाली कंपनी का राइट इश्यू, भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है शेयर

Newspoint
मुंबई: एक महीने में पैसा डबल करने वाला शेयर के बारे में सुना है? यदि नहीं सुना है तो आप हम आपको ऐसे एक शेयर के बारे में बता रहे हैं। यह कंपनी है गुजरात कोटेक्स लिमिटेड (BSE-514386)। इसने एक महीने में ही निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है। अब यह कंपनी फिर से खबरों में है। खबरों में आने की वजह इसका राइट्स इश्यू है।

शेयर मिलेगा आधे से भी कम दाम में
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मूल रूप से टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी गुजरात कोटेक्स लिमिटेड इस समय डायवर्सिफाइड बिजनेस में है। यह कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के लिए राइट्स इश्यू के जरिए 42.73 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया में है। इसका राइट्स इश्यू बीते 10 अप्रैल को ही खुल चुका है और 8 मई, 2026 को बंद होगा। राइट्स इश्यू से दिए जाने वाले शेयर का मूल्य 5 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह आज के इसके बाजार भाव के मुकाबले आधे से भी कम है।
Hero Image

एक महीने में शेयर का दाम डबलइस कंपनी का शेयर एक ही महीने में डबल से भी ज्यादा हो गया है। आज यानी 27 अप्रैल 2026 को बीएसई में 13.50 बजे कंपनी के शेयर 11.20 रुपये रुपये पर ट्रेड हो रहे थे। एक महीने पहले यानी 27 मार्च 2026 को यह शेयर बीएसई में यह 5.53 रुपये पर बंद हुआ था।

अब आया है राइट इश्यूगुजरात कोटेक्स इस समय जो राइट इश्यू लाई है, उसके तहत 5 रुपये अंकित मूल्य के 8,54,64,000 पूर्णतः भुगतान किए गए इक्विटी शेयर आवंटित करेगी। इससे कंपनी को 42.73 करोड़ रुपये मिलेंगे। राइट इश्यू से प्राप्त धनराशि का उपयोग कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के लिए करेगी। इसमें से 9.6 करोड़ रुपये का उपयोग सारंगपुर हनुमान मंदिर के पास बन रहे कंपनी के प्रीमियम होटल प्रोजेक्ट को पूरा करने में किया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य कार्य को पूरा करने में भी इसका उपयोग होगा। इस राइट्स इश्यू में पात्र शेयरधारकों को हर एक शेयर पर छह शेयर दिए जाएंगे। इसे दूसरे तरीके से कह सकते हैं कि राइट इश्यू के आवंटन का आधार 6:1 है।

क्या है कंपनी का बैलेंस शीटबीएसई पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दिसंबर 2025 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2026 के नौ महीने के दौरान कंपनी ने ऑपरेशन से 29.86 करोड़ रुपये अर्जित किया था। यह साल 2024-25 की इसी अवधि के 19.30 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की तुलना में 54.7% की वार्षिक वृद्धि है। इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में तो 79.7% की बढ़ोतरी हुई। आलोच्य अवधि में यह बढ़कर 82.6 लाख रुपये हो गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के नौ महीनों में यह 45.96 लाख रुपये था।

डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।