आपके पास भी नहीं है बैंक खाता? फिर भी दूसरे को भेज सकते हैं पैसे; जानें क्या कहता है RBI का नियम

Newspoint
नई दिल्ली: देश में कई नागरिक ऐसे भी हैं, जिनके पास अपना बैंक खाता नहीं है। साल 2025 की इंडिया इंक्लूसिव फाइनेंस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 91 फीसदी लोगों (भारतीय एडल्ट्स) के पास बैंक खाते हैं। हालांकि, 9 फीसदी आबादी ऐसी भी बताई गई है, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है। मतलब कि अभी भी कई करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनके पास बैंक खाता नहीं है।

इस बीच देश के केंद्रीय बैंक यानी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के उन लोगों को खुशखबरी दी है, जो बिना बैंक खाता के किसी के पास पैसा न भेज पाने से परेशान थे। अब इनकी यह परेशानी दूर हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, आरबीआई ने एक नया सिस्टम शुरू किया है, जिसके तहत एक तय लिमिट तक बिना बैंक खाता वाले लोग भी अपने पैसे को एक जगह से दूसरी जगह भेज पाएंगे। यह नियम 11 नवंबर 2026 से लागू हो गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।


आरबीआई के डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर नियम में नया क्या है?अगर आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है और आप किसी को पैसा भेजना चाहते हैं, तो आप अब इसे भेज सकेंगे। केंद्रीय बैंक ने डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर डायरेक्शन 2026 के तहत अपने कई मौजूदा निर्देशों को अब एक साथ कर दिया है। इनमें अलग-अलग तरह से देश में पैसे भेजने (घरेलू मनी ट्रांसफर) के नियम पर राशि की एक लिमिट बता दी गई है।

इस नियम के तहत बैंक की शाखा में कैश जमा करना, एटीएम और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के जरिए मनी ट्रांसफर के साथ उन लोगों के द्वारा पैसे भेजना भी शामिल है, जिनके पास अपना खुद का बैंक खाता नहीं है। यह नियम 11 नवंबर 2026 से लागू कर दिया गया है।

बिना बैंक खाता कितना रुपया भेजा जा सकता है?हमें मालूम तो हो गया कि अब बिना बैंक खाता के भी कैश भेजा जा सकता है, लेकिन सवाल यहां यह भी है कि कितना रुपया और कैसे भेजा जा सकता है। आरबीआई के इस नए नियम के तहत आप बिना बैंक खाता के 50 हजार रुपये तक की राशि भेज सकते हैं।

इसको भेजने के लिए आपको नजदीकी बैंक शाखा यानी कि ब्रांच में जाना होगा। वहां से आप NEFT यानी कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर सिस्टम के जरिए सीधे बेनिफिशियरी के बैंक खाते में यह राशि भेज सकते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि आपको अगर किसी को 50 हजार रुपये तक कैश या पैसे भेजना है तो आपके पास बैंक खाता होना जरूरी नहीं है। आप किसी बैंक में जाकर उसकी कैश पे-इन सर्विस का इस्तेमाल करके किसी भी व्यक्ति को पैसा भेज सकते हैं।

इस सुविधा से किसे होगा फायदा?एक्सपर्ट बताते हैं कि इस सुविधा से देश के उन करोड़ों लोगों को फायदा होगा, जिनके पास अपना बैंक खाता नहीं है। यह उन लोगों के लिए खास साबित हो सकती है, जो अपने परिवार से काफी दूर किसी शहर या जगह पर हैं और घर पर पैसा भेजना चाहते हैं। एक राज्य से दूसरे राज्य में इस सुविधा के जरिए पैसे भेजे जा सकते हैं। यह देश के उन तमाम प्रवासी मजदूरों, कामगारों और दिहाड़ी मजदूरों को भी बड़ी राहत है, जिनके पास अपना बैंक खाता नहीं है।

  • क्या बिना बैंक खाता पैसा भेजा जा सकता हैं?
    हां, बिना बैंक खाता पैसा भेजा जा सकता है।
  • बिना बैंक खाता पैसे भेजने का नियम किसने बताया है?
    बिना बैंक खाता पैसे भेजने का नियम आरबीआई ने बताया है।
  • बिना बैंक अकाउंट कितने रुपये तक भेजे जा सकते हैं?
    बिना बैंक अकाउंट फिलहाल 50 हजार रुपये तक भेजे जा सकते हैं।
  • आरबीआई का पूरा नाम क्या है?
    आरबीआई का पूरा नाम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया है, जो भारत का केंद्रीय बैंक है।
  • बिना बैंक खाते के पैसे भेजने के लिए कहां जाना पड़ेगा?

  • बिना बैंक खाते के पैसे भेजने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाना होगा।