Success Story: 'मैं दिखाना चाहता था', कॉर्पोरेट जॉब छोड़ी, बिजनेस फेल, फिर चुना ऐसा रास्‍ता कि अब ₹30 लाख की कमाई

Newspoint
Newspoint
नई दिल्‍ली: रमेश रेड्डी तेलंगाना के जहीराबाद के रहने वाले हैं। कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर अपना ईमेल मार्केटिंग बिजनेस बंद होने के बाद उन्‍होंने खेती की ओर रुख किया। इसने उनकी किस्‍मत चमका दी। उन्होंने पारंपरिक फसलों के बजाय हाई-वैल्यू एग्जॉटिक फसलों की राह पकड़ी। साल 2016 में रमेश ने 'BNR Exotics' के नाम से अपने वेंचर की नींव रखी। आज इसके तहत 7 एकड़ जमीन में लाल, सफेद और पीले रंग के ड्रैगन फ्रूट के साथ चिया सीड्स, क्विनोआ और लोंगन (ड्रैगन आई) उगाए जा रहे हैं। वह अपनी फसल सीधे बाजारों में बेचकर सालाना लगभग 30 लाख रुपये का रेवेन्‍यू कमा रहे हैं। आइए, यहां रमेश रेड्डी की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।
Newspoint
Hero Image