Share Market Fall: शेयर बाजार में चार दिन की तेजी का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 104 अंक टूटा, ट्रेंट में भारी गिरावट
नई दिल्ली: शेयर बाजार में चार सत्रों से चली आ रही तेजी का सिलसिला आज थम गया। हालांकि मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था लेकिन रियल्टी और केमिकल शेयरों में बिकवाली के कारण अंतिम कारोबारी घंटे में यह निगेटिव हो गया। बीएसई सेंसेक्स अंत में 104.35 अंक यानी 0.13% गिरावट के साथ 78,180.72 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 31.65 अंक यानी 0.13% टूटकर 24,398.70 अंक पर आ गया। टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में भारी गिरावट आई। आईटी शेयरों में तेजी रही।

Next Story