LIC, SBI, दमानी, अजीम प्रेमजी या मुंजाल! NSE की लिस्टिंग से किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा?
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की आखिरकार शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई। फीकी लिस्टिंग के बाद कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 1,878 रुपये तक चला गया था। इसका इश्यू प्राइस 1,785 रुपये था और यह 1,800 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था। यानी इससे कंपनी को कोई पैसा नहीं मिला। कंपनी के शेयरहोल्डर्स में कई बड़े संस्थान, बिजनेस परिवार और अमीर निवेशक शामिल हैं। इनके पास हजारों करोड़ रुपये की कीमत के शेयर हैं।

ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनएसई की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC है। इसके पास लगभग 48,620 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर हैं। इसके बाद अरंडा इन्वेस्टमेंट्स मॉरीशस और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन का नंबर आता है, जिनके पास मौजूद एनएसई के शेयरों की कीमत 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
SBI के पास कितने शेयर?SBI कैपिटल के पास एनएसई के लगभग 19,650 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर हैं, जबकि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के पास लगभग 14,634 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर हैं। शेयरों की यह कीमत NSE के गुरुवार के बंद भाव 1,818 रुपये पर आधारित है। आज शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है।
डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी के पास एनएसई के लगभग 7,164 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर हैं। इसी तरह हीरो मोटोकॉर्प के सुनील कांत मुंजाल के पास लगभग 1,870 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर हैं। विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी की PI अपॉर्च्युनिटीज के पास मौजूद एनएसई के शेयरों की कीमत लगभग 10,667 करोड़ रुपये है जबकि इन्फोसिस के को-फाउंडर एन.आर. नारायण मूर्ति की कैटामरन वेंचर्स के पास लगभग 705 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर हैं।
NSE के प्रमुख शेयरधारक स्रोत: NSE RHP
किस-किसके पास हैं शेयर?इन्फोसिस के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव एस. गोपालकृष्णन, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के फाउंडर अतुल निशार, एवेन्यू सुपरमार्ट्स के पूर्व MD और CEO इग्नेशियस नेविल नोरोन्हा, हल्दीराम स्नैक्स के MD मनोहर लाल अग्रवाल, शोभा के चेयरमैन PNC मेनन और सैमको ग्रुप के चेयरमैन विपुल जयंतीलाल मोदी भी NSE में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले पुराने शेयरहोल्डर्स में शामिल हैं।

Next Story