चीन को चुनौती दे रहा यह छोटा सा देश, रिकॉर्ड पर पहुंचा एक्सपोर्ट, ताइवान को 175% बढ़ गया निर्यात
नई दिल्ली: मलेशिया का एक्सपोर्ट सितंबर में 54.5% बढ़कर रिकॉर्ड 52.7 अरब डॉलर पहुंच गया। यह अप्रैल 2021 के बाद मलेशिया के एक्सपोर्ट में सबसे ईयर-टू-ईयर उछाल है। यह लगातार छठा महीना है जब मलेशिया का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 35% से ज्यादा बढ़ा है। 1970 के दशक के बाद यह सबसे लंबा सिलसिला है। मलेशिया के एक्सपोर्ट में इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है।

इस दौरान मैन्युफैक्चर्ड गुड्स के एक्सपोर्ट में 58.6% की तेजी आई और मलेशिया के कुल एक्सपोर्ट में इसकी हिस्सेदारी 89.1% पहुंच गई। एआई से जुड़े ग्लोबल डिमांड में तेजी के कारण मलेशिया से इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स का एक्सपोर्ट 69.2% बढ़ गया। इस दौरान ताइवान को एक्सपोर्ट 175% बढ़ गया। ताइवान मलेशिया से इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी और एनर्जी प्रोडक्ट्स मंगाता है। इस दौरान अमेरिका को एक्सपोर्ट 89.9%, सिंगापुर को 50.4%, यूरोपीय यूनियन को 35.3% और चीन को 22.1% बढ़ गया।
मलेशिया का एक्सपोर्टमलेशिया के एक्सपोर्ट में इंटिग्रेटेड सर्किट और सेमीकंडक्टर, कंप्यूटर और ऑफिस इक्विपमेंट, खनिज ईंधन और तेल, मशीनरी और परमाणु रिएक्टर, एनिमल और वनस्पति फैट और ऑयल, ऑप्टिकल और मेडिकल इक्विपमेंट शामिल हैं। मलेशिया की जीडीपी करीब 547 अरब डॉलर है। इसकी जीडीपी पर कैपिटा करीब 16,000 डॉलर है।
हालांकि चीन की तुलना में मलेशिया की इकॉनमी बहुत छोटी है। पिछले साल चीन की एक्सपोर्ट 3.77 ट्रिलियन डॉलर रहा था। उसका ट्रेड सरप्लस एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक था। दूसरी ओर मलेशिया का एक्सपोर्ट 375 अरब डॉलर रहा। कोरोना काल के बाद ग्लोबल कंपनियां चाइना प्लस की नीति पर काम कर रही हैं। मलेशिया समेत कई को इसका फायदा हो रहा है। अगर मलेशिया का एक्सपोर्ट इसी तरह बढ़ता रहा तो यह चीन के लिए खतरा हो सकता है।

Next Story