Modi Gift to Meloni: मोदी ने मेलोनी की गिफ्ट किया मूगा सिल्क स्टोल, क्या है इसकी खासियत और कितनी है कीमत?

Newspoint
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली यात्रा से वापस लौट चुके हैं। उनकी इस यात्रा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हुआ था। इसमें वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट कर रहे हैं। इसे खुद मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था। मोदी ने इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री को मूगा सिल्क का एक स्टोल भी गिफ्ट किया था। इसे असम को गोल्डन सिल्क कहा जाता है। जानिए क्या है इसकी खासियत और कितनी है कीमत।
Hero Image

यह सुनहरा पीला रंग रेशम खासतौर पर असम की ब्रह्मपुत्र घाटी की एक दुर्लभ विरासत मानी जाती है। इसे एंथेरिया एनामेन्सिस से प्राप्त किया जाता है। ये रेशम कीड़े सोम और सोमाल पौधों की सुगंधित पत्तियों पर फीड करती हैं। इस रेशम को बनाने में आर्टिफिशियल डाई का यूज नहीं किया जाता है जो इसे पर्यावरण के अनुकूल प्रतीक बनाता है। नमी सोखने की क्षमता और यूवी-प्रतिरोधी गुण इसे दुनिया के सबसे मजबूत फाइबर्स में से एक बनाते हैं।


कितनी है कीमत?
मूगा सिल्क से साड़ी, शॉल और स्टोल के साथ-साथ कई दूसरे आइटम भी बनाए जाते हैं। मूगा रेशम का कारोबार वर्तमान में 200 करोड़ रुपये का है लेकिन इसमें 10 गुना तक बढ़ोतरी की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूगा सिल्क शॉल की कीमत 3,500 रुपये से 38,000 रुपये तक हो सकती है। इसकी कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि इसमें यूज होने वाले सिल्क की प्योरिटी कितनी है। ब्लेंडेड मूगा शॉल की कीमत कम हो सकती है जबकि प्योर हैंडलूम मूगा शॉल की कीमत कहीं ज्यादा होती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मूगा सिल्क स्टोल के साथ ही इटली की प्रधानमंत्री को शिरुई लिली सिल्क स्टोल भी भेंट की। मोदी ने इटली के अलावा हॉलैंड, नॉर्वे और स्वीडन की भी यात्रा की। यूरोप जाते समय वह कुछ घंटे के लिए खाड़ी देश यूएई में भी रुके थे। इस दौरान उन्होंने हॉलैंड के राजा को राजस्थान की ब्लू पॉटरी, रानी को मीनाकरी और कुंदन ईयररिंग तथा प्रधानमंत्री को मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट में दी।


किसको क्या दिया?
मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री को ऑर्चिड पेंटिंग और पेपरवेट, राजा को सेलबोट मॉडल, रानी को पाम लीफ पट्टचित्र, राजकुमार को कलमकारी पेंटिंग, स्वीडन के प्रधानमंत्री को शांतिनिकेतन मैसेंजर बैग, लोकतक चाय, लद्दाख प्योर वूल स्टोल, यूएई के प्रेजिडेंट को केसर आम और मेघालय अन्नानास तथा शहजादे को मिथिला मखाना गिफ्ट किया।