बांग्लादेश में एलएंडटी को मिला बड़ा ठेका, ढाका मेट्रो बनाएगी कंपनी, मुनाफा 33% बढ़ने से शेयर 6% तक उछला
नई दिल्ली: भारतीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को बांग्लादेश में ढाका मेट्रो के नए प्रोजेक्ट के लिए 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को ढाका मेट्रो लाइन-1 के लिए ट्रैक बिछाने, बिजली आपूर्ति, सिग्नलिंग और टेलीकॉम सिस्टम से जुड़े काम करने हैं। यह बांग्लादेश का पहला अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट है।
इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33% बढ़कर 5,202 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 3,926 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इसके बाद आज बुधवार को कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी आई। सुबह 10 बजे एलएंडटी का शेयर 6% से ऊपर पहुंच गया था।

पहले भी काम कर चुकी है कंपनीएलएंडटी इससे पहले ढाका मेट्रो की लाइन-6 के लिए रेलवे सिस्टम से जुड़ा काम पूरा कर चुकी है। यह बांग्लादेश का पहला मेट्रो रेल कॉरिडोर है और फिलहाल व्यावसायिक रूप से चालू है। कंपनी इंडोनेशिया की जकार्ता मेट्रो परियोजना में भी काम कर रही है।
अब किन कामों की जिम्मेदारी मिली?एलएंडटी ने बताया कि उसके ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस को ढाका मास रैपिड ट्रांजिट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की लाइन-1 के लिए दो अहम पैकेजों के डिजाइन और निर्माण का ठेका मिला है। कंपनी 5000 करोड़ से 10000 करोड़ रुपये के बीच के कॉन्ट्रैक्ट को बड़ा ऑर्डर मानती है।
इन ऑर्डर में मेट्रो के लिए ट्रैक बिछाने, बिजली आपूर्ति और वितरण, सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन और प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगाने जैसे काम शामिल हैं। प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर ऐसे दरवाजे होते हैं, जो यात्रियों और मेट्रो ट्रैक के बीच सुरक्षा दीवार का काम करते हैं।
एलएंडटी अपने जापानी पार्टनर सुमितोमो कॉरपोरेशन के साथ मिलकर ट्रैक और बिजली से जुड़े सिस्टम का डिजाइन तैयार करेगी। इसके अलावा उपकरणों की खरीद, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और सिस्टम चालू करने की जिम्मेदारी भी निभाएगी।
कैसी है मेट्रो लाइन-1?
1.47 लाख करोड़ के नए ऑर्डर
बांग्लादेश को कोच भी दे रहा भारतभारत बांग्लादेश रेलवे को यात्री ट्रेन के कोच और दूसरे उपकरण भी उपलब्ध करा रहा है। इसमें पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में बने आधुनिक एलएचबी कोच शामिल हैं। भारत की ओर से बांग्लादेश को हाल ही में 18 रेल यात्री कोच दिए गए हैं। 200 कोच के एक करार के तहत अभी ऐसे 182 कोच और भेजे जाएंगे।
शेयर में आई तेजीकंपनी के तिमाही नतीजों के बाद इसके शेयर में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। मंगलवार को शेयर 3,670 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को यह करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 3,813.95 रुपये पर खुला। बाद में इसमें और तेजी आई। सुबह 11:30 बजे तक यह 6 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 3,892 रुपये पहुंच गया था। सुबह 11:30 बजे यह करीब 3.84 की तेजी के साथ 3,811.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

- ढाका मेट्रो लाइन-1 की कुल लंबाई करीब 31 किलोमीटर होगी।
- जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) इस प्रोजेक्ट को फंडिंग दे रही है।
- इसमें दो रूट शामिल हैं। पहला एयरपोर्ट रूट कमलापुर से एयरपोर्ट तक जाएगा, जबकि दूसरा पुरबाचल रूट नतुन बाजार से पुरबाचल टर्मिनल तक होगा।
- इस प्रोजेक्ट में कुल 19 स्टेशन और पीतलगंज में एक डिपो बनाया जाएगा।
1.47 लाख करोड़ के नए ऑर्डर
- एलएंडटी को सितंबर तिमाही में 1,47,665 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 28% ज्यादा है।
- कंपनी को हाइड्रोकार्बन, बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, एयरपोर्ट और अन्य कारोबारों में बड़े ऑर्डर मिले।
- इनमें विदेशी ऑर्डर की हिस्सेदारी 63% रही। कंपनी को पहली छमाही में कुल 2,55,678 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जो सालाना आधार पर 22% ज्यादा हैं।

Next Story