Japan Economy: शेयर बाजार में रेकॉर्ड तेजी और करेंसी रसातल में, जापान में ये क्या हो रहा है?
नई दिल्ली: जापान के शेयर मार्केट ने जून तिमाही में इतिहास बना दिया। अप्रैल-जून तिमाही में निक्केई इंडेक्स 37% चढ़ा, जो इतिहास में किसी तिमाही में सबसे बड़ी बढ़त है। देश में शेयर बाजार का रेकॉर्ड रखने की शुरुआती 1965 में हुई थी। मंगलवार के टेक्नोलॉजी शेयरों में तेजी की बदौलत बेंचमार्क निक्केई 225 इंडेक्स 0.86% बढ़कर 70,062.32 पर बंद हुआ। व्यापक टॉपिक्स (Topix) इंडेक्स 0.73% बढ़कर 4,010.88 पर पहुंच गया।

निक्केई में यह बढ़त अमेरिकी शेयरों में आई तेजी के कारण हुई। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमति बनने के बाद जियोपॉलिटिकल चिंताएं कम हुईं। इससे सोमवार को टेक शेयरों वाला नैस्डैक 2.04% उछल गया। इसका असर मंगलवार को जापान में भी दिखाई दिया। जापान के मई महीने के इंडस्ट्रियल आउटपुट में अप्रैल के मुकाबले 0.5% की बढ़ोतरी हुई।
करेंसी 40 साल के निचले स्तर पर
इस बीच जापान की करेंसी येन डॉलर के मुकाबले 40 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। शुरुआती कारोबार में यह डॉलर के मुकाबले 162.19 तक गिर गया जो 1986 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। सरकार का कहना है कि येन की गिरावट को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

Next Story