SBI Funds Management IPO: देश की सबसे बड़ी AMC का आईपीओ अगले सप्ताह खुल जाएगा, यहां लीजिए सारी जानकारी
मुंबई: देश में म्यूचुअल फंड की सबसे बड़ी कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ का आप भी इंतजार कर रहे थे तो इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। बहु प्रतीक्षित SBI फंड्स मैनेजमेंट का यह IPO 11,693 करोड़ रुपये का है। इस IPO में आगामी मंगलवार, 14 जुलाई से बिडिंग शुरू हो जाएगी। आप इसमें गुरुवार, 16 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। एंकर इन्वेस्टर्स को इस आईपीओ में सोमवार, 13 जुलाई को बोली लगाने का मौका मिलेगा। इसके एक शेयर का फेस वैल्यू 1 रुपया है। इसका प्राइस बैंड 545 से 574 रुपये तय किया गया है।

GMP क्या चल रहा हैएसबीआई फंड्स मैनेजमेंट पब्लिक इश्यू से पहले ही निवेशकों की जोरदार रुचि खींच रहा है। ग्रे मार्केट के रुझानों से पता चलता है कि स्टॉक करीब 644 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। यह इसके इश्यू प्राइस 574 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी रेंज से लगभग 13% या 75 रुपये का प्रीमियम (GMP) दर्शाता है। यह आईपीओ 2026 का अब तक का सबसे बड़ा IPO होने वाला है। फिर भी, निवेशकों को ध्यान देना चाहिए कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बाजार की धारणा का एक अनौपचारिक संकेत है और यह स्टॉक की लिस्टिंग प्रदर्शन या भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं देता।
क्या हैं आईपीओ के डेट्सयह आईपीओ आम निवेशकों के लिए मंगलवार, 14 जुलाई को खेुलेगा। निवेशक इसमें गुरुवार, 16 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। इसके एक दिन बाद यानी 17 जुलाई को बेसिस ऑफ अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा। योग्य आवेदकों के लिए रिफंड और फंड्स की अनब्लॉकिंग सोमवार, 20 जुलाई को की जाएगी। उसी दिन सफल बोलीकर्ताओं के डीमैट अकाउंट में शेयर भी क्रेडिट कर दिए जाएंगे। SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर संभवतः मंगलवार, जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होंगे।
आईपीओ में कितने शेयरSBI फंड्स मैनेजमेंट इस ऑफर के जरिए 12,83,34,397 तक शेयर बेचेगा। यह SBI फंड्स मैनेजमेंट की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 6.3% है। इसमें अमुंडी इंडिया होल्डिंग (Amundi India Holding) 7,53,74,842 तक शेयर बेचेगी, जो कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 3.7% है।
कौन हैं आईपीओ के मैनेजर्सSBI म्यूचुअल फंड के आईपीओ का फंड मैनेजर SBI फंड्स मैनेजमेंट है। यह भारत के सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट व्यवसायों में से एक है। यह IPO SBI को अपने एसेट मैनेजमेंट सब्सिडियरी में हिस्सेदारी को आंशिक रूप से नकदी में बदलने में मदद करेगा, साथ ही अमुंडी इंडिया होल्डिंग के लिए आंशिक बाहर निकलने का रास्ता भी देगा।
लॉट साइज क्या हैइस आईपीओ में हर शेयर का फेस वैल्यू Re 1 है। IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें 20 करोड़ से अधिक शेयर हैं और कोई नई इक्विटी इश्यू नहीं है। इसका मतलब है कि SBI फंड्स मैनेजमेंट को इस ऑफर से कोई राशि नहीं मिलेगी। इसमें एक लॉट में 26 शेयर होंगे। प्राइस बैंड के ऊपरी सीमा पर जो रिटेल इन्वेस्टर्स जो बोली लगाएंगे, उन्हें 26 शेयरों के लिए कम से कम 14,924 रुपये का निवेश करना होगा। इससे ऊपर 26 शेयरों के गुणक में ही निवेश किया जा सकेगा।

Next Story