HMIL 30 Year Celebrations: 30 साल पहले भारत आई थी हुंडई, आज 150 देशों को करती है एक्सपोर्ट, बेच चुकी है 1.35 करोड़ गाड़ियां
नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई मोटर ने भारत में 30 साल पूरे कर लिए हैं। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) का गठन 6 मई, 1996 को किया गया था और आज यह भारत की दूसरी बड़ी पैसेंजर कार कंपनी है। कंपनी अब तक भारत में 40,700 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है और अगले पांच साल में उसकी 45,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। कंपनी 2028 तक अपनी सालाना उत्पादन क्षमता 10.74 लाख यूनिट पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

पिछले 30 साल में हुंडई की बिक्री 13.5 मिलियन यूनिट से अधिक रही है। कंपनी ने भारत में 96 लाख गाड़ियां बेची हैं जबकि 150 से अधिक देशों को 39 लाख गाड़ियों का निर्यात किया है। हुंडई की ग्लोबल सक्सेस में भारत की अहम भूमिका है। कंपनी सबसे ज्यादा गाड़ियां भारत से ही एक्सपोर्ट करती है। भारत में 1,025 शहरों में कंपनी के 1,625 सर्विस सेंटर हैं जिनमें 50,000 से अधिक प्रशिक्षित प्रोफेशनल काम कर रहे हैं।
कंपनी का प्लान
इस मौके पर एचएमआईएल के एमडी एंड सीईओ तरुण गर्ग ने कहा, 'कंपनी का भारत में 30 साल का सफर शानदार रहा है। इस दौरान कंपनी ने अपनी शानदार सर्विस से ग्राहकों का भरोसा जीता है। हमने अब तक 13.5 मिलियन से ज्यादा कस्टमर्स को सर्विस दी है। इसमें भारत में 9.6 मिलियन से ज्यादा ग्राहक शामिल हैं। साथ ही भारत से दुनिया भर के 150 देशों को 3.9 मिलियन से अधिक गाड़ियां एक्सपोर्ट की गईं। यह हुंडई की ग्लोबल सफलता के केंद्र में भारत की भूमिका का सबूत है।'
हुंडई के 30 साल का हिसाब-किताब

- दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई मोटर ने भारत में 30 साल पूरे कर लिए हैं
- हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) का गठन 6 मई, 1996 को किया गया था
- यह कंपनी अब तक भारत में कुल 40,700 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है
- साथ ही अगले पांच साल में उसकी 45,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है
- कंपनी साल 2028 तक उत्पादन क्षमता 10.74 लाख यूनिट पहुंचाना चाहती है
- 30 साल में कंपनी ने भारत में 96 लाख गाड़ियां और 39 लाख यूनिट एक्सपोर्ट की
Next Story