भारी गिरावट के बाद रिकवरी की कोशिश, कितने ऊपर आए सेंसेक्स और निफ्टी? देखें टॉप गेनर्स-लूजर्स की लिस्ट

Newspoint
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में बीते दो दिनों से भारी गिरावट के बीच आज मार्केट एक बार फिर से लुढ़ककर ही बंद हुआ है। लेकिन, इस दौरान बाजार रिकवरी की ओर लौटते हुए दिखा है। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जो आज 200 अंकों की गिरावट के साथ 72,633.68 पर खुला था, वह दिन में 700 अंकों से अधिक गिर गया था। हालांकि, बाजार बंद के दौरान यह 700 अंकों से रिकवरी करते हुए 242.65 अंक पर आकर बंद हुआ है। इस दौरान इसमें 0.33 फीसदी की गिरावट दिखी और यह 72,529.07 पर आ गया।
Hero Image

वहीं, निफ्टी की बात करें तो इसकी आज की ओपनिंग 22,732.45 पर थी, जो लुढ़ककर 22,569.65 पर पहुंच गई थी। लेकिन, मार्केट बंद में निफ्टी ने वापसी की कोशिश की और यह 0.28 फीसदी यानी कि 64.05 अंक टूटकर 22,716.20 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं कि इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे।



आज सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन हैं?
आज निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन हैं?
28 सितंबर को शेयर बाजार में कितनी गिरावट आई थी?बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार 28 सितंबर को सेंसेक्स गिरावट के साथ 73,734.83 के लेवल पर खुला था, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी गिरावट के साथ 23,064 के लेवल पर खुला। मार्केट बंद के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1.52 फीसदी यानी कि 1124.02 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 72,771.72 पर बंद हुआ था। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 1.56 फीसदी यानी कि 360.25 अंक गिरकर 22,780.25 पर बंद हुआ था।

सोमवार 28 सितंबर को मार्केट बंद के दौरान निवेशकों के करीब 8 लाख करोड़ रुपये स्वाहा यानी कि डूब गए। स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीएसई में लिस्टेट कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 8 लाख करोड़ रुपया घट गया। यह कल गिरकर करीब 474 लाख करोड़ रुपये हो गया था।

खबर अपडेट जारी है...

  • आज सेंसेक्स की ओपनिंग और क्लोजिंग क्या रही?
    आज सेंसेक्स की ओपनिंग 72,633.68 और क्लोजिंग 72,529.07 रही।
  • आज सेंसेक्स के टॉप तीन गेनर कौन रहे?

  • आज सेंसेक्स के टॉप तीन गेनर अडानी पोर्ट्स, सनफार्मा और टाटा स्टील रहे।
  • आज सेंसेक्स के टॉप तीन लूजर्स कौन रहे?
    आज सेंसेक्स के टॉप तीन लूजर्स टाइटन, एचसीएल टेक और टीसीएस रहे।
  • आज निफ्टी की ओपनिंग और क्लोजिंग क्या रही?
    आज निफ्टी की ओपनिंग 22,732.45 और क्लोजिंग 22,716.20 रही।
  • आज निफ्टी का हाई और लो क्या रहा?
    आज निफ्टी का हाई 22,753.25 और लो 22,569.65 रहा।