Vijay Thalapathy Wife Assets: ₹400 करोड़ की संपत्ति के बावजूद पति से लिया है लोन, क्या है थलपति विजय की पत्नी का बिजनेस?

Newspoint
नई दिल्ली: तमिलनाडु में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने सबसे ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रही। हालांकि वह बहुमत के आंकड़े से थोड़ा दूर रह गई लेकिन माना जा रहा है कि वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। थलपति विजय ने अपनी कुल संपत्ति 624 करोड़ रुपये घोषित की है। उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम भी तमिलनाडु की फिल्म और राजनीतिक हलकों में सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 400 करोड़ रुपये से अधिक है।
Hero Image

संगीता हाल में उस समय सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने कोर्ट में थलपति विजय से तलाक की अर्जी दी थी। उन्होंने अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि उनका एक एक्ट्रेस के साथ नाजायज रिश्ता है। संगीता के पिता लंदन में रहते हैं और श्रीलंकाई मूल के जाने-माने तमिल उद्योगपति हैं। उन्हें ज्यादातर दौलत अपने पिता से विरासत में मिली है। संगीता और थलपति विजय की शादी 1999 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से हुई थी और इस दंपत्ति के तीन बच्चे हैं।


कहां से होती है कमाई?
संगीता के परिवार का ब्रिटेन और कई दूसरे देशों में बिजनेस है। उनकी ज्यादातर कमाई बिजनेस और निवेश से होती है। थलपति विजय के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता के पास एक लाख रुपये कैश हैं। साथ ही उनके पास तीन बैंक अकाउंट भी हैं। इनमें एक बैंक में 10 करोड़ रुपये, दूसरे में 47 लाख रुपये और तीसरे में 97,000 रुपये जमा हैं। साथ ही उनके पास 2 किलो चांदी और 3132 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है। संगीता के पाक 135 कैरेट के डायमंड्स भी हैं जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

थलपति विजय की पत्नी की संपत्ति
  • टीवीके के चीफ थलपति विजय ने अपनी कुल संपत्ति 624 करोड़ घोषित की है
  • उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम भी राज्य की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 400 करोड़ रुपये से अधिक है
  • संगीता के परिवार का बिजनेस ब्रिटेन और कई दूसरे देशों में फैला है
पति से लोनमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता लंदन में भी अपने फैमिली बिजनेस को हैंडल करती हैं। थलपति विजय ने चुनावी हलफनामे में 600 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। दिलचस्प बात है कि थलपति विजय ने अपनी पत्नी संगीता को 12.6 करोड़ रुपये का लोन दिया है। हालांकि हलफनामे में संगीता की संपत्ति 15-16 करोड़ रुपये बताई गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 400 करोड़ रुपये से अधिक है।