HDFC Bank Share Price: शेयर बाजार में गिरावट के बीच उछला एचडीएफसी बैंक का शेयर, कहां से मिली गुड न्यूज?

Newspoint
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच आज एचडीएफसी बैंक के शेयरों में करीब एक फीसदी तेजी आई। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का बोर्ड शशिधर जगदीशन को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव के तौर पर तीसरा कार्यकाल दे सकता है। जगदीशन का मौजूदा कार्यकाल अक्टूबर में खत्म हो रहा है। पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने इस्तीफे में कुछ सवाल उठाए थे लेकिन बाहरी लॉ फर्मों का कहना है कि इनमें कोई दम नहीं है।
Hero Image

बैंक जगदीशन की फिर से नियुक्ति की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू करने और बोर्ड के लिए नया नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन चुनने से पहले लॉ फर्मों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था। आरबीआई ने बैंक के अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन केकी मिस्त्री का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाकर 18 सितंबर तक करने की मंजूरी दी थी।


शेयर की चाल
ईटी की हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंक की नॉमिनेशन और रेमुनरेशन कमेटी ने चेयरमैन पद के लिए 5 उम्मीदवारों के शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर राजेश्वर राव भी शामिल हैं। बोर्ड मंजूरी के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम आरबीआई को भेजेगा। अतनु चक्रवर्ती ने 18 मार्च को एचडीएफसी बैंक