स्पेसएक्स और टेस्ला का मर्जर की बीच आ सकती है 'चीन की दीवार', एलन मस्क के सामने क्या है चुनौती?
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने अपनी दो कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स के मर्जर पर चर्चा के लिए विशेष समितियां बनाई हैं। लेकिन इसे हकीकत में बदलने के लिए मस्क को एक जटिल मुद्दे को सुलझाना होगा। टेस्ला मैन्युफैक्चरिंग के लिए काफी हद तक चीन पर निर्भर है। दूसरी तरफ स्पेसएक्स का अमेरिका में डिफेंस कारोबार है। इस तरह दोनों देशों के रेगुलेटर राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा और टेक्नोलॉजी साझा करने को लेकर चिंता जता सकते हैं।

रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स का बिजनेस काफी हद तक अमेरिकी सरकार और रक्षा क्षेत्र के संवेदनशील कॉन्ट्रैक्ट्स पर निर्भर है। ऐसे में, अगर टेस्ला के चीनी कारोबार को इस विलय में शामिल किया जाता है, तो राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर इसकी कड़ी जांच हो सकती है। अमेरिका और चीन के बीच पिछले कई साल से तनातनी चल रही है। दोनों देश एक दूसरे के साथ टेक्नोलॉजी शेयर करने से बचते रहे हैं।
चीन वर्सेज अमेरिकारॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी रेगुलेटरों की शर्त है कि टेस्ला के ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम द्वारा इकट्ठा किया गया गोपनीय यूजर डेटा चीन के भीतर ही रखा जाए। साथ ही, किसी भी तरह के 'फायरवॉल' का होना जरूरी है, ताकि जानकारी या टेक्नोलॉजी का आदान-प्रदान दोनों दिशाओं में न हो सके। स्पेसएक्स के रक्षा-संबंधी कारोबार में Starshield शामिल है, जो पेंटागन के लिए सैन्य और खुफिया सैटेलाइट सिस्टम विकसित करता है।
जानकारों का कहना है कि इसका एक संभावित विकल्प यह हो सकता है कि मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी टेस्ला के चीनी कामकाज के चारों ओर एक 'फायरवॉल' बना दे। इससे स्पेसएक्स और कंपनी के अन्य हिस्सों की पहुंच संवेदनशील डेटा तक नहीं हो पाएगी। उन्होंने एयरबस और हनीवेल का उदाहरण देते हुए कहा कि कई ऐसी कंपनियां हैं जो चीन में अपना कामकाज जारी रखते हुए, देश के बाहर बड़े रक्षा कारोबार भी चला रही हैं।
क्या है विकल्प?टेस्ला और स्पेसएक्स में निवेश करने वाली कंपनी जैक्स इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट ब्रायन मलबेरी ने कहा कि चीन में टेस्ला का मैन्युफैक्चरिंग बेस काफी बड़ा है। टेस्ला अमेरिकी रेगुलेटर्स के सामने यह तर्क दे सकती है कि चीन में उसके कामकाज का स्पेसएक्स के ऑपरेशंस से कोई टकराव नहीं है। अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो टेस्ला चीन में अपना प्रोडक्शन बंद कर सकती है या उसे काफी कम कर सकती है।
रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स का बिजनेस काफी हद तक अमेरिकी सरकार और रक्षा क्षेत्र के संवेदनशील कॉन्ट्रैक्ट्स पर निर्भर है। ऐसे में, अगर टेस्ला के चीनी कारोबार को इस विलय में शामिल किया जाता है, तो राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर इसकी कड़ी जांच हो सकती है। अमेरिका और चीन के बीच पिछले कई साल से तनातनी चल रही है। दोनों देश एक दूसरे के साथ टेक्नोलॉजी शेयर करने से बचते रहे हैं।
चीन वर्सेज अमेरिकारॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी रेगुलेटरों की शर्त है कि टेस्ला के ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम द्वारा इकट्ठा किया गया गोपनीय यूजर डेटा चीन

Next Story