Travel Stocks: विदेश मत जाओ... पीएम मोदी के इतना कहते ही जमीन पर आए एयरलाइंस और ट्रैवल स्टॉक, किसे बड़ा नुकसान?
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी संडे को एक रैली में लोगों से अनावश्यक विदेश यात्राओं, विदेशों में छुट्टियां मनाने और विदेश में आयोजित होने वाले समारोहों से एक साल तक बचने की अपील की। पीएम के इस भाषण के बाद आज सोमवार को एयरलाइंस और ट्रैवल स्टॉक धड़ाम हो गए। इन शेयरों में 7 फीसदी तक की गिरावट आ गई।
सोमवार को इंडिगो, स्पाइसजेट, यात्रा ऑनलाइन आदि के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। इंडिगो एयरलाइंस ऑपरेट करने वाली कंपनी इंटरग्लोबल एविएशन का शेयर 5% से ज्यादा तक गिर गया। वहीं स्पाइसजेट के शेयर में 4% से ज्यादा तक की गिरावट आई। इन स्टॉक्स में गिरावट के कारण निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ।
किस शेयर में कितना नुकसानसोमवार दोपहर 1 बजे तक एयरलाइंस और ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म के शेयरों में गिरावट इस प्रकार रही:
क्या की पीएम मोदी ने अपील?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए नागरिकों से 'राष्ट्रहित' में कुछ कड़े फैसले लेने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे कम से कम एक साल तक गैर-जरूरी विदेश यात्राओं और विदेशों में शादियां करने से बचें। उन्होंने घरेलू पर्यटन को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। पीएम मोदी का मानना है कि सोने की खरीद और विदेश यात्राओं पर लगाम लगाने से देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
एयरलाइंस पर क्या असर?

- इंडिगो (Interglobe Aviation) का शेयर करीब 4.58% गिरावट के साथ 4315 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दोपहर 1 बजे के कारोबार के दौरान यह 5.43% गिरकर 4276.80 रुपये तक आ गया था।
- स्पाइसजेट का शेयर 2.43% गिरकर 13.65 रुपये पर था। दोपहर तक के कारोबार के दौरान यह शेयर 4.15% गिरकर 13.41 रुपये पर आ गया था।
- ixigo (Le Travenues Technology Ltd) का शेयर 2.52% गिरकर 164.20 पर कारोबार कर रहा था। 1 बजे तक के कारोबार के दौरान यह 2.79% गिरकर 163.75 रुपये तक आ गया था।
- यात्रा ऑनलाइन का शेयर भी बुरी तरह गिरा। 1 बजे यह शेयर करीब 5% की गिरावट के साथ 102.80 पर था। दोपहर 1 बजे तक यह शेयर 6 फीसदी से ज्यादा गिरकर 101.10 पर आ गया था।
- थॉमस कुक (Thomas Cook) के शेयर में भी बड़ी गिरावट आई। यह शेयर करीब 3% की गिरावट के साथ 93.91 पर था। दिन के कारोबार के दौरान यह 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 91.94 तक आ गया था।
- ईजमाईट्रिप (Easy Trip Planners) का शेयर भी करीब 3 फीसदी गिरकर 7.73 रुपये पर था। दिन के कारोबार के दौरान यह 7.66 रुपये तक चला गया था।
क्या की पीएम मोदी ने अपील?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए नागरिकों से 'राष्ट्रहित' में कुछ कड़े फैसले लेने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे कम से कम एक साल तक गैर-जरूरी विदेश यात्राओं और विदेशों में शादियां करने से बचें। उन्होंने घरेलू पर्यटन को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। पीएम मोदी का मानना है कि सोने की खरीद और विदेश यात्राओं पर लगाम लगाने से देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
एयरलाइंस पर क्या असर?
- पश्चिम एशिया तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमत आसमान पर है। इसने ट्रैवल सेक्टर की कमर तोड़ दी है।
- विमानन कंपनियों के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) उनकी परिचालन लागत का सबसे बड़ा हिस्सा होता है। तेल महंगा होने से एयरलाइंस का मुनाफा सीधे तौर पर प्रभावित होता है।
- तेल की कीमतें बढ़ने से एयरलाइंस फ्यूल सरचार्ज बढ़ा सकती हैं, जिससे टिकट महंगे होंगे और अंततः हवाई यात्रा की मांग में कमी आ सकती है।
- भारतीय रुपया कमजोर होने के कारण एयरलाइंस के लिए विमानों का लीज रेंट और ईंधन का भुगतान और भी महंगा हो गया है क्योंकि ये डॉलर से जुड़े होते हैं।
Next Story