Vedanta Iron Share: बंटवारे के बाद रॉकेट बना अनिल अग्रवाल का यह नया लोहा, सोना-चांदी रह गए पीछे, शेयर ने दिया 11 दिन में 58% रिटर्न

Newspoint
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) के रीस्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत अलग हुई चार नई कंपनियों में से एक वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (Vedanta Iron and Steel Ltd) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। स्थिति यह है कि इसमें पिछले कई दिनों से 5% का अपर सर्किट लग रहा है।

कल यानी शुक्रवार को यह शेयर 4.92% की बढ़त के साथ 30.95 रुपये पर बंद हुआ। इस तेजी के साथ ही यह शेयर अपनी लिस्टिंग के दिन (15 जून) के सबसे निचले स्तर (19.60 रुपये) से अब तक 58% का बंपर रिटर्न दे चुका है। यानी इन 11 दिनों में ही इस शेयर ने निवेशकों की झोली भर दी है।
Hero Image


सोने-चांदी में कितनी गिरावट?एक तरफ जहां लोहा यानी वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड के शेयर की कीमत बढ़ रही है तो वहीं सोना-चांदी धड़ाम हो गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 1 जून से लेकर अब तक सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम करीब 15,000 रुपये की कमी आई है। यह 1 जून से अब तक करीब 10% की गिरावट है। वहीं इस अवधि में चांदी की कीमत में भी प्रति किलो लगभग 45,000 रुपये या 17% की गिरावट देखी गई है।