Tea Consumption in India: देश में बरकरार है चाय का जलवा, 69% भारतीयों ने बताया अपनी पहली पसंद

Newspoint
नई दिल्ली: दुनिया के बेवरेज मार्केट में कॉफी और चाय का दबदबा है। दुनिया में कॉफी सबसे ज्यादा पिए जाने वाला वेबरेज है लेकिन भारत में दूर-दूर तक कोई चाय के करीब नहीं है। लोकलसर्किल्स के एक देशव्यापी सर्वे में यह बात सामने आई है। इसके मुताबिक 69 फीसदी लोगों ने चाय को अपनी पहली पसंद बताया जबकि 26 फीसदी ने कॉफी चुनी। सर्वे के मुताबिक 45 फीसदी भारतीय रोज 3 या उससे ज्यादा चाय या कॉफी पीते हैं।
Hero Image

सर्वे के मुताबिक उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में चाय का मार्केट शेयर 80 फीसदी से अधिक है जबकि दक्षिणी राज्यों में मेट्रो और नॉन-मेट्रो एरिया में कॉफी की हिस्सेदारी 25 फीसदी से अधिक है। हाल में तेज में कॉफी की खपत तेजी से बढ़ी है। भारत का कॉफी मार्केट 2024 में 1.88 अरब डॉलर का थी और इसके 2032 तक 4.3 फीसदी की सालाना दर से बढ़ने की उम्मीद है। भारत दुनिया में कॉफी का सातवां बड़ा उत्पादक देश है। 2025 में भारत से 1.8 अरब डॉलर का कॉफी निर्यात हुआ था।

Newspoint

सर्वे का हाल
जहां तक चाय का सवाल है तो भारत दुनिया में चीन के बाद दूसरा बड़ा उत्पादक है। देश में पैदा होने वाली कुल चाय में से 80 फीसदी खपत देश में ही होती है। देश में चाय की खपत हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है। देश के कई शहरों में स्पेशल टी शॉप चेन खुल रही हैं। साथ ही ग्रीन टी का मार्केट भी बढ़ रहा है। इस सर्वे में 385 जिलों के 50,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

सर्वे में शामिल लोगों में से 73 फीसदी ने कहा कि वे ब्रांडेड टी पैक खरीदना पसंद करते हैं जबकि 19 फीसदी देसी खुली चाय पत्ती खरीदते हैं। आठ फीसदी लोग ग्रीन टी और सैशे खरीदना पसंद करते हैं। 45 फीसदी लोगों ने कहा कि वे दूध वाली पारंपरिक चाय पीन पसंद करते हैं। 5 फीसदी को ग्रीन टी और दो फीसदी को ब्लैक कॉफी पसंद है। इसी तरह 15 फीसदी लोग दूध वाली कॉफी पीते हैं, 12 फीसदी ब्लैक टी और 7 फीसदी कम दूध वाली ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं।