Share Market Opening: 5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक उछला, सभी शेयरों में तेजी

Newspoint
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 600 अंक की तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 23,900 अंक पर पहुंच गया। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 565.08 अंक यानी 0.74% तेजी के साथ 76,624.85 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 163.75 अंक यानी 0.69% ऊपर 23,931.20 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले हफ्ते पांचों कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट आई थी।
Hero Image