British Airways: हवाई जहाज उड़ाना नहीं, सिर्फ जमीन पर चलाना है, यह एयरलाइन पायलट को दे रही ₹95 लाख की सैलरी

Newspoint
नई दिल्ली: जब भी पायलट शब्द दिमाग में आता है तो एक छवि बनती है। यही कि वह हवाई जहाज उड़ाता है और एक शहर से दूसरे शहर या एक देश से दूसरे देश जाता है। लेकिन सोचिए, क्या कोई ऐसा भी पायलट हो सकता है जो हवाई जहाज उड़ाए ही ना, फिर भी एयरलाइंस उसे लाखों रुपये की सैलरी दे? ब्रिटिश एयरवेज ( British Airways ) ने ऐसे ही पायलटों के लिए वैकेंसी निकाली है।

ब्रिटिश एयरवेज एयरलाइन शिकागो के ओ'हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( Chicago O'Hare International Airport ) पर पायलटों को सालाना 1,00,000 डॉलर (करीब 95 लाख रुपये) की सैलरी दे रही है, लेकिन शर्त यह है कि उन्हें विमान उड़ाना नहीं होगा। पायलटों का काम केवल रनवे और टर्मिनल के बीच विमान को चलाकर (Taxiing) एक जगह से दूसरी जगह ले जाना होगा।
Hero Image


कंपनी को क्यों पड़ी 'टैक्सी पायलट' की जरूरत?दरअसल, शिकागो एयरपोर्ट पर ब्रिटिश एयरवेज का ऑपरेशन थोड़ा अलग और जटिल है, जिसके कारण यह अनोखा पद निकाला गया है।
  • ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट्स शिकागो के टर्मिनल 5 पर लैंड करती हैं, जहां अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कस्टम और इमिग्रेशन की सुविधा है। एयरलाइन यहां से रोजाना 3 फ्लाइट ऑपरेट करती है।
  • चूंकि समान टर्मिनल (टर्मिनल 5) से विमान उड़ान नहीं भरते हैं। ऐसे में लैंडिंग के बाद विमान को टर्मिनल 3 पर ले जाना पड़ता है, जहां से अमेरिकन एयरलाइंस की घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं।
  • ब्रिटिश एयरवेज और अमेरिकन एयरलाइंस के बीच साझेदारी है। इसलिए विमान को टर्मिनल 3 पर ले जाने से यात्रियों को अपनी अगली फ्लाइट पकड़ने में आसानी होती है।
  • अगर विमान टर्मिनल 3 के पास खड़ा होगा, तो यात्रियों के लिए कनेक्शन मिस होने का खतरा कम हो जाएगा और एयरलाइन की समयबद्धता बेहतर होगी।

आसान नहीं है कामचूंकि यह काम सुनने में आसान लग सकता है, लेकिन दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक (ओ'हारे) के जटिल टैक्सी-वे नेटवर्क पर बोइंग 777 और बोइंग 787 ड्रीमलाइनर जैसे बड़े विमानों को संभालना कोई मामूली बात नहीं है। इसलिए एयरलाइन इन विमानों के लिए टैक्सी पायलट की भर्ती कर रही है।

ये होंगी मुख्य जिम्मेदारियां
  • टैक्सी से पहले सुरक्षा जांच करना।
  • ग्राउंड कंट्रोल के साथ तालमेल बिठाना।
  • खराब मौसम और भारी ट्रैफिक के बीच सुरक्षित रूप से विमान को टर्मिनल के बीच ले जाना।

लिंक्डइन पर पोस्ट की जॉबब्रिटिश एयरवेज ने लिंक्डइन पर यह वैकेंसी 2 मई को पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर मंगलवार सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) तक 43 लोग अप्लाई भी कर चुके हैं। यह वैकेंसी मुख्य रूप से उन रिटायर्ड पायलटों के लिए डिजाइन की गई है जो अब कमर्शियल उड़ानें नहीं भर सकते, लेकिन विमानों की गहरी समझ रखते हैं। योग्य उम्मीदवार के पास एक वैध एयर ट्रांसपोर्ट पायलट सर्टिफिकेट और संबंधित विमान चलाने का अनुभव होना अनिवार्य है।
Newspoint

किसके लिए बेहतर है यह नौकरी?95 लाख रुपये का यह सालाना पैकेज सीनियर अमेरिकी पायलटों के मुकाबले काफी कम है। हालांकि यह लेकिन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम तनाव के साथ एविएशन सेक्टर से जुड़े रहना चाहते हैं।