चीन, भारत, ब्राजील, रूस और साउथ अफ्रीका... BRICS देशों में कहां हैं Apple के सबसे ज्यादा स्टोर?
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple फिर सुर्खियों में है। कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रख रही है। इसे iPhone Duo नाम दिया गया है। कंपनी के प्रोडक्ट को लेकर दुनियाभर में गजब की दीवानगी है। जब भी कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च होता है तो उसके खरीदने के लिए कंपनी के स्टोर्स पर भीड़ जमा हो जाती है।
Apple के सबसे ज्यादा 269 स्टोर्स अमेरिका
में हैं। ब्रिक्स देशों की बात करें तो अमेरिका के बाहर कंपनी के सबसे ज्यादा 50 स्टोर चीन में हैं। भारत में छह स्टोर हैं जबकि ब्राजील में दो स्टोर हैं। लेकिन रूस और साउथ अफ्रीका में कंपनी का कोई स्टोर नहीं है। कंपनी के यूके में 39, कनाडा में 28, ऑस्ट्रेलिया में 22 और फ्रांस में 20 स्टोर हैं।
कहां कितने स्टोर?इसके बाद इटली का नंबर है। इस यूरोपीय देश में Apple के 17 स्टोर हैं। जर्मनी में 16, स्पेन में 12, जापान में 11, साउथ कोरिया में 7, हॉन्ग कॉन्ग में 6, यूएई में 5, स्विट्जरलैंड में 4, नीदरलैंड्स, स्वीडन, तुर्की और सिंगापुर में 3-3, ब्राजील, मकाउ, मेक्सिको, ताइवान और थाईलैंड में 2-2 तथा बेल्जियम, ऑस्ट्रिया और मलेशिया में 1-1 स्टोर हैं।
Apple की स्थापना स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक ने की थी। उनके साथ एक और को-फाउंडर रोनाल्ड वेन भी थे। लेकिन वेन कुछ दिन बाद ही अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर निकल गए थे। शुरुआत में कंपनी किट कंप्यूटर बनाती थी। साल 1977 में कंपनी आधिकारिक रूप से शुरू हुई थी। कंपनी ने पहला आईफोन 2007 में लॉन्च किया था।
Apple के सबसे ज्यादा 269 स्टोर्स अमेरिका
कहां कितने स्टोर?इसके बाद इटली का नंबर है। इस यूरोपीय देश में Apple के 17 स्टोर हैं। जर्मनी में 16, स्पेन में 12, जापान में 11, साउथ कोरिया

Next Story