Rupee vs Dollar: रुपये की गिरावट थामने के लिए RBI की बड़ी पहल, एक दिन में बेच डाले $7 अरब

Newspoint
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे बड़ा हस्तक्षेप था। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने ऑनशोर और ऑफशोर दोनों बाजारों में हस्तक्षेप किया क्योंकि रुपया डॉलर के मुकाबले ऑल टाइम लो के बेहद करीब पहुंच गया था।
Hero Image