वेनेजुएला के तेल से चल रही अमेरिका की गाड़ी! 9 साल के रेकॉर्ड पर पहुंच गया आयात
नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक होने के साथ सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। अमेरिका साल 2020 से हर तिमाही तेल का नेट एक्सपोर्टर रहा है। मतलब जितना तेल आयात करता है, उससे ज्यादा निर्यात करता है। अमेरिका दुनिया के कई देशों से तेल का आयात करता है। इनमें कनाडा, मेक्सिको, सऊदी अरब, गुयाना और ब्राजील शामिल हैं। लेकिन हाल के महीनों में अमेरिका ने वेनेजुएला से जमकर तेल का आयात किया है।

पिछले हफ्ते वेनेज़ुएला से अमेरिका का कच्चा तेल आयात 1,83,000 बैरल प्रति दिन बढ़कर 7,82,000 बैरल प्रति दिन हो गया। यह अगस्त 2017 के बाद से सबसे बड़ा साप्ताहिक आंकड़ा है। पिछले 6 महीनों में वेनेज़ुएला से आयात में 5,50,000 बैरल प्रति दिन यानी 237% की बढ़ोतरी हुई है।
कभी 15 लाख बैरल था रोजाना आयातपिछले 3 महीनों के आंकड़ें देखें तो वेनेज़ुएला से अमेरिका का कच्चा तेल आयात औसतन 6,26,000 बैरल प्रति दिन रहा है, जो पिछले 9 साल में 3 महीने का सबसे ज्यादा औसत है। 1997 में अमेरिका के वेनेजुएला से आयात 1.5 मिलियन बैरल प्रति दिन तक था। 1995 से 2007 के बीच यह लगातार 1 मिलियन बैरल प्रति दिन से ज्यादा रहा था। अमेरिका तेजी से वेनेज़ुएला के तेल की खपत बढ़ा रहा है।
डीजल की कीमतइस बीच अमेरिका में डीजल की कीमतें बढ़कर $6.49 प्रति गैलन के नए रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं और लगातार 12 दिनों से नए रेकॉर्ड बना रही हैं। इसके साथ ही, डीजल की कीमतें आधिकारिक तौर पर जनवरी के निचले स्तर से 100% चढ़ चुकी हैं। कैलिफोर्निया में डीजल की औसत कीमत सबसे ज्यादा $8.41 प्रति गैलन के रेकॉर्ड स्तर पर है। वहां पेट्रोल की औसत कीमत भी बढ़कर $6.14 प्रति गैलन हो गई है।

Next Story