Penny Stock Under Rs.2: शेयर बाजार में कोहराम, लेकिन टेक्सटाइल सेक्टर की इस कंपनी के शेयर अपर सर्किट में बंद हुए
मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार, 24 सितंबर, 2026 को जबरदस्त कोहराम मचा। बीएसई का सेंसेक्स जहां 1245 अंक फिसल गया वहीं निफ्टी 50 भी 384 अंक लुढके। खबर है कि इसमें निवेशकों के चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए। तब भी बुने हुए कपड़े (woven fabrics) बनाने और उनका व्यापार करने वाली कंपनी टुनी टेक्सटाइल मिल्स लिमिटेड (BSE: 531411) के शेयर अपर सर्किट में फंस कर बंद हुए।

क्या रही शेयर की चाल
गुरुवार की बिकवाली के बीच शेयर बाजार में निवेशकों के 402,173.32 करोड़ रुपये स्वाहा हुए हैं। लेकिन टुनी टेक्सटाइल मिल के शेयर आज भी अपर सर्किट में फंस कर बंद हुए। बीते 15 सितंबर से ही इसके शेयर अपर सर्किट में फंस कर बंद हो रहे हैं। कल यानी बुधवार को इसके शेयर 1.66 रुपये पर बंद हुए थे। आज सुबह यह पांच फीसदी चढ़ कर 1.74 रुपये पर खुला और यही इसका उच्चतम स्तर था। इस शेयर में पांच फीसदी की सर्किट लिमिट है। कारोबार के बीच में यह 1.73 रुपये तक गिरा लेकिन शीघ्र ही फिर से अपर सर्किट में पहुंच गया।
गिरते बाजार में भी क्यों चढ़े शेयर?
शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी को करीब 295.13 मिलियन रुपये से 301.73 मिलियन रुपये मूल्य के तीन घरेलू परचेच ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स में लगभग 1.975 मिलियन मीटर बुने हुए शर्टिंग और तैयार कपड़े शामिल हैं। ये ऑडर्स इसी सितंबर में मिले हैं। इन ऑर्डर्स में पॉली-कॉटन, ज्यादा कॉटन वाले शर्टिंग और अन्य तैयार कपड़ों की स्पेसिफिकेशन्स शामिल हैं।
क्या कहना है कंपनी का
टुनी टेक्सटाइल मिल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सुरेका का कहना है “ये ऑर्डर्स हमारी शर्टिंग और ब्लेंडेड फैब्रिक की रेंज के लिए बाजार में मौजूद मांग को दिखाते हैं। आने वाले महीनों के लिए हमें काम पूरा करने का एक अच्छा मौका भी देते हैं। इन तीनों ऑर्डर्स में फैब्रिक की अलग-अलग ज़रूरतों का हमारी बुनाई की क्षमता और प्रोडक्ट रेंज के साथ अच्छा तालमेल है। अब हमारा ध्यान फैब्रिक की क्वालिटी को लगातार बनाए रखने, ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करने और तय समय पर डिलीवरी करने पर है। हम अपने बुनाई के अनुभव को अनुशासित काम और भरोसेमंद सर्विस के साथ जोड़कर ग्राहकों के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करते रहेंगे।”

Next Story