Stock Market Fall: एक दिन दौड़कर हांफा बाजार, सेंसेक्स 479 अंक लुढ़का, निफ्टी 118 अंक नीचे, जानें रुपये का परफॉर्मेंस कैसा रहा

Newspoint
नई दिल्‍ली: शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्‍स 479.26 अंक यानी 0.63% गिरकर 76,009.70 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 118 अंक या 0.49% लुढ़ककर 23,913.70 पर पहुंच गया। लगभग 2,057 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। 1,973 शेयरों में गिरावट आई। 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्‍स का इंट्राडे हाई 76,627 रहा। वहीं, निफ्टी का इंट्राडे हाई 24,089.8 था। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 47 पैसे टूटकर 95.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
Hero Image

बाजार के गिरावट के प्रमुख कारण 1. प्रॉफिट बुकिंग25 मई (सोमवार) को बेंचमार्क इंडेक्स के दो हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद आज प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। इसकी वजह यह उम्मीद थी कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता जल्द ही हो सकता है।

हालांकि, अमेरिकी हमलों ने ईरान के साथ जल्द शांति समझौते की उम्मीदों को झटका दिया। यह घटना इंडेक्स के दो हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के ठीक एक दिन बाद हुई, जब निवेशकों ने महीनों से चल रहे युद्ध के खत्म होने पर दांव लगाया था।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ समझौता करने में कुछ दिन लग सकते हैं।

2. मंथली F&O एक्सपायरी
26 मई को निफ्टी मासिक F&O एक्सपायरी थी। सोमवार को निफ्टी की मई सीरीज में 59.8% का रोलओवर दर्ज किया गया, जो पिछली एक्सपायरी के 61.5% से थोड़ा कम था। हालांकि, यह रफ्तार तीन महीने और छह महीने के ऐतिहासिक बेंचमार्क (59.6% और 58.5%) से काफी ऊपर बनी हुई है।

3. तकनीकी कारण
विश्लेषकों ने कहा कि निफ्टी को 24,400 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए 24,100 के ऊपर ट्रेड करना होगा। बजाज ब्रोकिंग ने कहा, 'अगर निफ्टी 24,200 के स्तर को निर्णायक रूप से पार करता है तो इससे जोरदार शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। 24,300–24,400 के दायरे की ओर 'गामा-ड्रिवेन रैली' देखने को मिल सकती है। वहीं, अगर निफ्टी 24,000 के नीचे गिरता है तो 23,800 के स्तर की ओर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।'