HUL Q1 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर की 13 तिमाहियों में सबसे मजबूत ग्रोथ लेकिन शेयरों में भारी गिरावट, जान लीजिए वजह

Newspoint
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 3% की गिरावट आई। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट ₹2,673 करोड़ रहा, जो एनालिस्ट्स के अनुमान से कम है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹2,756 करोड़ था। कंपनी का कहना है कि पिछले साल की इसी अवधि में उसके वन-ऑफ टैक्स क्रेडिट मिला था।
Hero Image