₹11000 करोड़ निवेश, 7000 नौकरियां... थलपति विजय सरकार का बड़ा दांव, Motherson के शेयर ने दिया 50% रिटर्न

Newspoint
नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय उर्फ सी जोसेफ विजय इस समय ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। उन्होंने वहां कई कंपनियों से तमिलनाडु में निवेश के लिए एमओयू साइन किए हैं। सबसे बड़ा निवेश संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ हुआ है। Samvardhana Motherson ने अपनी यूरोप और ब्रिटेन में मौजूद संयुक्त उद्यम इकाइयों के साथ मिलकर तमिलनाडु में 11000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
Hero Image

तमिलनाडु सरकार के साथ समझौते के तहत यह कंपनी राज्य में एकीकृत डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली और आपूर्ति शृंखला (डीईएमएएल) सुविधाएं स्थापित करेगी। इससे तमिलनाडु में 7000 नए रोजगार पैदा होंगे। संवर्धन मदरसन कंपनी भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट है और इसने एक साल में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है।


क्या है संवर्धन मदरसन का काम?संवर्धन मदरसन की स्थापना जापान के सुमितोमो ग्रुप के साथ एक जॉइंट वेंचर के रूप में साथ 1986 में हुई थी। कंपनी का हेडक्वार्टर नोएडा में है। ये कंपनी इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम्स और गाड़ियों के कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। इनमें रियरव्यू मिरर भी शामिल हैं। साथ ही यह कंपनी एयरोस्पेस, हेल्थ एंड मेडिकल, लॉजिस्टिक्स और आईटी सेवाओं के क्षेत्र में भी काम करती है।

भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट है कंपनीसंवर्धन मदरसन भारतीय कंपनी है। इसका कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। यह कंपनी भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट है। इसके शेयर ने एक साल में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। हालांकि तमिलनाडु सरकार के साथ समझौते के बाद मंगलवार को इसके शेयर में गिरावट आई।

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स पर कंपनी का शेयर 164.30 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह शेयर कुछ तेजी के साथ 166.85 रुपये पर बंद हुआ। बाद में इसमें गिरावट आती गई। दोपहर 12:30 बजे यह शेयर 1.22% की गिरावट के साथ 162.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहा है शेयर का रिटर्न?पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं 6 महीने में इसने निवेशकों को 43 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं बात अगर एक साल के रिटर्न की करें तो यह 50 फीसदी रहा है। यानी एक साल में इसने एक लाख रुपये के निवेश को डेढ़ लाख रुपये में बदल दिया है। 5 साल में कंपनी के शेयर का रिटर्न करीब 64 फीसदी रहा है।

डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।