Jewellery Stocks Crash: पहले मोदी की अपील और अब इम्पोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी, जूलरी स्टॉक में हाहाकार, 20% तक गिरावट
नई दिल्ली: जूलरी स्टॉक्स में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है। इससे देश में सोने और चांदी की मांग प्रभावित होने की आशंका है। इससे जूलरी कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में छह फीसदी तक गिरावट आई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। इससे सोमवार और मंगलवार को जूलरी स्टॉक्स में भारी गिरावट आई थी। पिछले तीन दिन में इनमें 20 फीसदी तक गिरावट आई है।

सबसे ज्यादा नुकसान कल्याण जूलर्स को हुआ है। कंपनी का शेयर करीब छह फीसदी गिरावट के साथ 340.10 रुपये तक गिर गया। यह इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। पिछले सत्र में यह बीएसई पर 361.95 रुपये पर बंद हुआ था और आज 346.25 रुपये पर खुला। पिछले तीन दिन में कंपनी के शेयरों में करीब 20 फीसदी गिरावट आई है। यह शेयर अपने पीक से इसकी कीमत में 45 फीसदी गिरावट आई है। पिछले साल 24 जुलाई को यह 617.30 रुपये तक गया था जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।
टाइटन का हालटाटा ग्रुप की जूलरी कंपनी टाइटन के शेयरों में पिछले तीन दिन में करीब 12 फीसदी गिरावट आई है। कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 4,054.05 रुपये पर बंद हुआ था और आज 4,043.95 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह करीब 1 फीसदी गिरावट के साथ 3,987.55 रुपये पर आ गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 4,601.10 रुपये और न्यूनतम स्तर 3,301.05 रुपये है। अभी कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.72% की गिरावट के साथ 4024.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
सेनको गोल्ड का शेयर में 1.6 फीसदी गिरावट आई है। लेकिन पिछले तीन दिन में इसमें 18 फीसदी गिरावट आई है। पिछले सत्र में यह 312.65 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 299.20 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 315.25 रुपये तक हाई और 299.20 रुपये तक लो गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 404.80 रुपये और न्यूनतम स्तर 275.70 रुपये है। Thangamayil Jewellery में करीब 6 फीसदी और PN Gadgil Jewellers में एक फीसदी से अधिक गिरावट आई है।

Next Story