Gold Silver Price Today, 24 August 2026: 4 दिनों में ₹8,400 महंगा हुआ सोना, चांदी पर लगा ब्रेक, अब कहां पहुंच गया भाव?
नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला आज लगातार चौथे दिन जारी है लेकिन चांदी की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 1,150 रुपये महंगा हुआ है जबकि चांदी की कीमत में लगभग 1,800 रुपये की गिरावट आई है। डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमत लगातार चौथे सेशन में बढ़ी। इस बीच, निवेशकों की नजर अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों और इस हफ्ते के आखिर में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के भाषण पर टिकी है।

Next Story