Japan Share Market: ईरान युद्ध के बीच जापान में बड़ा उलटफेर, टोयोटा की नंबर 1 की कुर्सी गई, कौन निकल गया आगे?

Newspoint
नई दिल्ली: जापान की कंपनी टोयोटा दुनिया में सबसे ज्यादा गाड़ियां बनाती है। लेकिन अब यह जापान की सबसे वैल्यूएबल कंपनी नहीं रह गई है। सॉफ्टबैंक ग्रुप और KIOXIA Holdings Corporation उससे आगे निकल चुकी हैं। एआई शेयरों में तेजी के दम पर टेक्नोलॉजी ग्रुप के शेयरों में आज करीब 14 फीसदी आई और इसके साथ ही यह देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। दूसरी ओर टोयोटा के शेयरों में गिरावट आई है।
Hero Image

मासायोशी सन की अगुवाई वाले सॉफ्टबैंक ग्रुप ने ओपनएआई और एसबी एनर्जी कॉर्प निवेश किया है। ये दोनों कंपनियां अमेरिका में लिस्टिंग की तैयारी कर रही हैं। इस कारण सॉफ्टबैंक के शेयरों में तेजी आई है। इस साल कंपनी का शेयर 80 फीसदी से ज्यादा उछला है और कंपनी का मार्केट कैप करीब 304 अरब डॉलर पहुंच गया है। दूसरी ओर टोयोटा का शेयर इस साल 10 फीसदी गिरा है और उसका मार्केट कैप 247.56 अरब डॉलर रह गया है।


निवेशकों के रुख में बदलावKIOXIA Holdings Corporation के शेयरों में भी आज करीब 11 फीसदी तेजी आई है और इसका मार्केट कैप 249.82 अरब डॉलर पहुंच गया है। सॉफ्टबैंक करीब दो दशक में पहली बार टोयोटा से आगे निकली है। साल 2000 में इंटरनेट बबल के दौरान में वह कुछ समय के लिए टोयोटा से आगे निकली थी। हाल में चीन की गाड़ियों ने इंटरनेशनल लेवल पर जापान की ऑटो कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। साथ ही निवेशकों का रुख भी तेजी से एआई शेयरों की तरफ हुआ है।

companiesmarketcap.com के मुताबिक सॉफ्टबैंक दुनिया की 48वीं सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। आज की तेजी से इसकी रैंकिंग 13 स्थान सुधरी है। दूसरी तरफ टोयोटा एक स्थान फिसलकर 70वें नंबर पर फिसल चुकी है। इस लिस्ट में टॉप 10 कंपनियों में आठ अमेरिका की है। टॉप 100 में जापान की चार और चीन की 11 कंपनियां हैं। लेकिन भारत की एक भी कंपनी को टॉप 100 में जगह नहीं मिली है।